चरण सिंह की जंयती के बहाने किसान वोट पर निशाने

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के बहाने किसान वोटों पर निशाना है। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में कल मनाई जाएगी। इस दिन सरकारी आयोजनों और राजनीतिक दलों में कार्यक्रमों की होड़ है। प्रमुख दल किसान दिवस मनाने का कार्यक्रम जारी कर चुके हैं।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Mon, 22 Dec 2014 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 22 Dec 2014 07:00 PM (IST)
चरण सिंह की जंयती के बहाने किसान वोट पर निशाने

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती के बहाने किसान वोटों पर निशाना है। उनकी जयंती किसान दिवस के रूप में कल मनाई जाएगी। इस दिन सरकारी आयोजनों और राजनीतिक दलों में कार्यक्रमों की होड़ है। प्रमुख दल किसान दिवस मनाने का कार्यक्रम जारी कर चुके हैं।

सपा सरकार ने 23 दिसंबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा पार्टी स्तर पर जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि किसान दिवस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानभवन स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिला और प्रदेशस्तर पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत करेंगे।

सपा के अलावा भाजपा भी जाटों को लुभाने में पीछे नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि जिलों में चौधरी साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ गोष्ठियां भी होंगी जिसमें भाजपा द्वारा किसान हित में लिए गए फैसलों पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय किसान मंच के संयोजक सतेंद्र भराला ने भाजपा को चौधरी साहब की नीतियां साकार करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि किसान चिंतन बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। रालोद दिल्ली में किसान घाट पर बड़े आयोजन के अलावा प्रदेश में चार दिन तक कार्यक्रम करेगा। अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि विधान भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जिलों में 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

chat bot
आपका साथी