केंद्र सरकार ने वापस ली योगी सरकार के कई मंत्रियों की सुरक्षा

पशुधन व लघु सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल, न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक तथा स्टांप व पंजीयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की सुरक्षा से केंद्रीय बल के जवानों को वापस बुला लिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 11 Jul 2017 06:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jul 2017 08:31 AM (IST)
केंद्र सरकार ने वापस ली योगी सरकार के कई मंत्रियों की सुरक्षा
केंद्र सरकार ने वापस ली योगी सरकार के कई मंत्रियों की सुरक्षा

लखनऊ (जेएनएन)। विशिष्ट तथा अति विशिष्ट जनों के सुरक्षा खर्च में कटौती में लगी केंद्र सरकार ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन मंत्रियों के साथ तीन अन्य लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। हाल ही में सौ दिन का कार्यकाल पूरा करने वाली प्रदेश सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा का घेरा कम हो गया है। 

पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल, न्याय एवं विधाई मंत्री ब्रजेश पाठक तथा स्टांप व पंजीयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' की सुरक्षा से केंद्रीय बल के जवानों को वापस बुला लिया गया है। इनके साथ ही यूपी के कई आपराधिक छवि वाले नेताओं की सुरक्षा छीनी गई है। 

केंद्र सरकार ने योगी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों की सुरक्षा छीनी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने योगी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों सहित कई नेताओं की सुरक्षा लौटाने का आदेश जारी किया है। जिनकी सुरक्षा वापस ली गई है, उनको एक्स, वाई तथा जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। केंद्र की खुफिया रिपोर्ट में इन नेताओं को कोई बड़ा खतरा नहीं बताया गया है। 

देखें तस्वीरें : यूपी विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ

सरकार ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही भाजपा नेता जुगुल किशोर और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक की सुरक्षा भी वापस ले ली है।

यह भी पढ़ें: UP बजट : योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की कर्ज माफी पर फोकस

इसके अलावा गृह मंत्रालय ने आपराधिक छवि वाले यूपी के कई नेताओं की भी सुरक्षा हटा ली है। इनमें बाहुबली धनंजय सिंह और गुड्डू पंडित के साथ ही सुशील सिंह के नाम प्रमुख हैं। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह और ब्रजेश सौरभ की सुरक्षा भी केंद्र ने वापस ले ली है।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की 16वीं बैठक आज

chat bot
आपका साथी