उदास चेहरों पर लाएंगे मुस्कान, इस बार प्रदूषण मुक्त मनाएंगे दीपावली का त्योहार

दीपावली पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन। स्कूल, कॉलेजों में ईको फ्रेंडली दीपावली का संदेश।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 08:37 PM (IST) Updated:Wed, 07 Nov 2018 10:14 AM (IST)
उदास चेहरों पर लाएंगे मुस्कान, इस बार प्रदूषण मुक्त मनाएंगे दीपावली का त्योहार
उदास चेहरों पर लाएंगे मुस्कान, इस बार प्रदूषण मुक्त मनाएंगे दीपावली का त्योहार

लखनऊ(जेएनएन)। किसी उदास चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो दीपावली है..., दीपावली है खुशियों का त्योहार, दीपों से जगमग करो सारा संसार...ऐसे कई स्लोगन और पोस्टर के साथ 'शुभ दीपावली-स्वच्छ दीपावली' का संदेश दिया गया। नवयुग कन्या महाविद्यालय की 19 उप्र गल्र्स बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता अभियान चलाया।

एनसीसी अधिकार मेजर मनमीत डॉ. मनमीत सोढी ने नेतृत्व में प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की गई। कैडेट प्रगति, भूमिका, अपेक्षा, शिल्पी, डिंपल, अंजलि, मीना, मधु, ज्योति, दीक्षा, खुशी, कार्तिका, चैतन्या समेत कई ने अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

स्वच्छ दीपावली-स्वस्थ दीपावली 

पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टीडी गल्र्स डिग्री कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। स्वच्छ दीपावली-स्वस्थ दीपावली थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी वर्ग में पहले स्थान पर मोनिका गुप्ता, दूसरे स्थान पर अंशुमान और तीसरे स्थान पर वंशिका रहीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग में पहला स्थान सुहानी यादव, दूसरा स्थान मानसी गुप्ता और तीसरा स्थान मानसी रावत को मिला। कक्षा 9 से 12 वर्ग में पहले स्थान पर ज्योति सिंह, दूसरे स्थान पर कोमल पटेल और तीसरे स्थान पर आयुष वर्मा रहे। 

प्राण वायु को बचाना है... 

अवध एकेडमी इंटर कॉलेज, चिनहट और यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया की शान-ए-अवध के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्राण वायु को बचाना है, पटाखे नहीं दगाना है... कार्यक्रम में अवध एकेडमी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अंजली मौर्या ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों ने रंगोली के माध्यम से ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील की। 

दीपमाला संग मनाएं दीपोत्सव 

सेंट जोजफ कॉलेज, राजाजीपुरम शाखा में दीपोत्सव 'दीपमालिका' का आयोजन किया गया। इसका मुख्य आकर्षण परंपरागत स्वच्छ भारत अभियान थीम पर आधारित रंगोली रही, जिस स्कूल की अध्यापिकाओं और छात्राओं द्वारा बनाया गया। दीपों से खेल के मैदान को सजाया गया। साथ ही मलिन बस्तियों के बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा की गईं। 

chat bot
आपका साथी