इलाहाबाद में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

पीसीएस-प्री परीक्षा का पहले पेपर आउट होने के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का कार्यालय घेरने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर इलाहाबाद में लाठी चार्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 11 Apr 2015 02:12 PM (IST) Updated:Sat, 11 Apr 2015 02:13 PM (IST)
इलाहाबाद में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

लखनऊ। पीसीएस-प्री परीक्षा का पहले पेपर आउट होने के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का कार्यालय घेरने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर इलाहाबाद में लाठी चार्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

इलाहाबाद में बालसन चौराहा पर एकत्र होकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का घेराव करने जा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पुलिस के शिकंजे में आ गये। पुलिस ने इनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया। सभी कार्यकर्ता धरना स्थल से जुलुस बना कर निकले थे। हिंदू हॉस्टल चौराहे के सामने पुलिस ने इनको आगे बढऩे से रोका। इसके बाद इनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लाठियां भांजने के बाद इनको गिरफ्तार भी कर लिया।

chat bot
आपका साथी