बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर से बंगला छिना, मिला विधायक निवास

राज्य संपत्ति विभाग ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार के बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्री के रूप में आवंटित बंगला निरस्त कर दिया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 22 May 2019 07:54 PM (IST) Updated:Wed, 22 May 2019 09:18 PM (IST)
बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर से बंगला छिना, मिला विधायक निवास
बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर से बंगला छिना, मिला विधायक निवास

लखनऊ, जेएनएन। राज्य संपत्ति विभाग ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार के बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्री के रूप में आवंटित बंगला संख्या 9ए, श्रेणी-छह कालिदास मार्ग को निरस्त कर दिया है। उन्हें विधायक के रूप में दारुलशफा में आवास आवंटित किया गया है। राजभर अब कालिदास मार्ग का बंगला छोड़कर दारुलशफा में जाएंगे। इस बीच उन्होंने अपनी अगली रणनीति के लिए एक जून को संगठन की बैठक बुलाई है। 

योगी सरकार में दो वर्ष दो माह तक पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर को गत दिनों बर्खास्त कर दिया गया। सहयोगी दल के रूप में राजभर ने मंत्री बनने के बाद से ही भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अगर वह मऊ जिले की अपनी सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली न देते तो उन्हें कुछ समय तक हम बर्दाश्त कर लेते, लेकिन उनके पाप का घड़ा उसी दिन भर गया।

मंत्री पद से बर्खास्त किये जाने के बाद राजभर के तेवर और तीखे हो गये हैं। वह भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट गये हैं। राजभर ने एक जून को अपने संगठन की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राजभर अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी