दल मिले-अब दिल भी मिलाने की तैयारी, बूथ स्तर की प्लानिंग में SP के साथ BSP भी शामिल

सपा की बैठक में शामिल होंगे बसपा कार्यकर्ता। बूथ स्तर की तैयारियों को करेंगे एक-दूसरे से साझा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 11:38 AM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 09:55 PM (IST)
दल मिले-अब दिल भी मिलाने की तैयारी, बूथ स्तर की प्लानिंग में SP के साथ BSP भी शामिल
दल मिले-अब दिल भी मिलाने की तैयारी, बूथ स्तर की प्लानिंग में SP के साथ BSP भी शामिल

लखनऊ, [निशांत यादव]। लोकसभा चुनाव से पहले दो राजनीतिक दलों सपा और बसपा के गठबंधन के बाद अब कार्यकर्ताओं के दिल मिलाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। सपा कार्यकर्ताओं की बैठकों में बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साथ तैयारियां करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सपा की जिला इकाई ने आगामी बैठक के लिए बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। जिला अध्यक्ष अशोक यादव कहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि दोनों ही दलों के कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों को एक-दूसरे से साझा करें। बूथ स्तर पर जिस मतदाता सूची का अभी प्रकाशन हुआ है, उसका सत्यापन मिलकर करें। बसपा और सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को समन्वय बढ़ाने के लिए मीटिंग में एक-दूसरे से रूबरू कराया जाए।

सपा की बैठक में पार्टी की ओर से बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की तैयारियों की स्थिति से अवगत भी कराया जाएगा। जिला इकाई जहां मोहनलालगंज लोकसभा सीट की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं लखनऊ शहर की सीट के लिए सपा की महानगर इकाई भी बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी।

chat bot
आपका साथी