हर बूथ पर भाजपा लगाएगी 50 पौधे, 73 लाख का लक्ष्य

हर बूथ पर 50 पौधे लगाने की जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश में एक लाख 47 हजार बूथ गठित हैं। वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए गठित प्रदेश समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Wed, 31 May 2017 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 31 May 2017 04:08 PM (IST)
हर बूथ पर भाजपा लगाएगी 50 पौधे, 73 लाख का लक्ष्य
हर बूथ पर भाजपा लगाएगी 50 पौधे, 73 लाख का लक्ष्य

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा ने प्रदेश में 73 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में भाजपा ने इसको लेकर अभियान चलाने का फैसला किया है। पौधरोपण अभियान पूरे प्रदेश में एक साथ 21, 22 व 23 जुलाई को चलाया जायेगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने हर बूथ पर 50 पौधे लगाने की जिम्मेदारी तय की है। प्रदेश में एक लाख 47 हजार बूथ गठित हैं।
वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए गठित प्रदेश समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने अभियान की सफलता के लिए मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाना है। उन्होंने राजनीति के साथ सामाजिक सरोकारों को निर्वाह पर जोर दिया है। बंसल ने कहा कि बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से यह अभियान चलाएं और इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बूथ प्रमुख और बूथ समिति के सदस्य कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधे के संरक्षण और पोषण का दायित्व रोपण करने वाले का ही होगा।

पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर समाज के विभिन्न वर्गों व गणमान्य नागरिकों को साथ लेकर पौध रोपण करेंगे। बूथ समिति का हर सदस्य एक पौधे के पालक के रूप में उसके संरक्षण और पोषण की जिम्मेदारी वहन करेगा। इस अभियान की सफलता के लिए क्षेत्र, जिला, मंडल और सेक्टर स्तर पर वृक्षारोपण अभियान समिति गठित होगी। अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया के संयोजकत्व में वृक्षारोपण अभियान समिति का गठन किया है। समिति में संजय राय, मनीष दीक्षित, राहुल चतुर्वेदी, गिरजाशंकर गुप्ता, नितेश तोमर एवं आलोक पाण्डेय शामिल किए गए हैं।
 

chat bot
आपका साथी