भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश टीम घोषित, मुस्लिमों में पिछड़ी जातियों को दिया गया तवज्जो

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को अपनी प्रदेश टीम की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि इस बाद प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ बदलाव पार्टी ने किए हैं। पहले जैन समाज से एक पदाधिकारी थे जबकि अब दो हो गए।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 12:41 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 08:25 PM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश टीम घोषित, मुस्लिमों में पिछड़ी जातियों को दिया गया तवज्जो
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश टीम घोषित।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश मिशन-2022 में जुटी भारतीय जनता पार्टी की पैनी नजर जातीय समीकरणों पर है। प्रदेश में सबसे अधिक आबादी वाली पिछड़ी जातियों को पार्टी खास तवज्जो दे रही है। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर भाजपा सरकार पार्टी के लिए नए वोटबैंक की एक खिड़की खोल चुकी है। अब अल्पसंख्यक मोर्चा की जो प्रदेश की टीम बनाई गई है, उसके जरिये मुस्लिमों में पिछड़ी जातियों को तवज्जो देकर एक संदेश भगवा दल ने देने की कोशिश की है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मंगलवार को अपनी प्रदेश टीम की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि इस बाद प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ बदलाव पार्टी ने किए हैं। पहले जैन समाज से एक पदाधिकारी थे, जबकि अब दो हो गए। युवा और पढ़े-लिखे पदाधिकारी बनाने की सोच रही। टीम का लगभग हर सदस्य ग्रेजुएट है। इसके अलावा खास बात यह है कि मुस्लिम समुदाय में भी जो पिछड़ी जातियां हैं, उनसे जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रदेश पदाधिकारी बनाकर इन जातियों को सम्मान दिया गया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी में पिछड़ी जाति से मात्र चार पदाधिकारी थे, जबकि इस बार संख्या बढ़ाकर ग्यारह कर दी गई है। नई प्रदेश टीम में राकेश कुमार चत्री, अमील शम्सी, हाजी अनवर अंसारी, जमालुद्दीन अल्वी, गुरभेज सिंह, अनिल अंचल जैन, सलीम अहमद और कामरान बहादुर अब्बासी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री जहीर अब्बास जैदी, दारा शिकोह व दानिश आजाद अंसारी बने हैं।

प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी फराह नाज, शाकिर अली, तरनदीप सिंह ग्रोवर, जीशान खान, खुर्शीद आलम, नेहा खान, अरशद अल्वी और अनस उस्मानी को दी गई है। अफरोज आलम कोषाध्यक्ष, सैफ खान प्रदेश कार्यालय प्रभारी, शाह आजम मीडिया प्रभारी, फैजान रिजवी सह-मीडिया प्रभारी, राजन जैन सोशल मीडिया प्रमुख, आफताब मिर्जा सह सोशल मीडिया प्रमुख और डा. नईम खान शोध विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह है अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश टीम : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने भी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। शिवतपस्या पासवान, बेचन राम, किरण वर्मा, रविंद्र मोल्हू, यशवीर धोबी, अनुराग मंझावर, रंजीत रावत और शिवनारायण सोनकर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुंशीलाल गौतम, रामलखन रावत और अजय सिंह कोरी प्रदेश महामंत्री होंगे। प्रदेश मंत्री अशोक सोनकर, नीरज गौतम, श्वेता दिवाकर, जवाहर लाल, अरुण फौजी, राहुल वाल्मीकि, सिद्धगोपाल अहिरवार और रत्नेश चटर्जी बनाए गए हैं। अखिलेश रावत कोषाध्यक्ष, मनोज पासी सह कोषाध्यक्ष, दुर्गेश वाल्मीकि कार्यालय प्रभारी, राज किशोर रावत मीडिया प्रभारी, उमेश चंद्र दिवाकर सोशल मीडिया प्रमुख और डा. अभिषेक रावत शोध विभाग प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।

chat bot
आपका साथी