अब भूख हड़ताल पर एएमयू के स्कूली छात्र

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में चल रहा स्कूली छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को और गरमा गया। इंतजामिया की तमाम कोशिशों के बावजूद छात्र आंदोलन से पीछे नहीं हटे। दस छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वॉयज) के छात्र उत्पीडऩ सहित अन्य आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2015 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2015 11:05 PM (IST)
अब भूख हड़ताल पर एएमयू के स्कूली छात्र

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में चल रहा स्कूली छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को और गरमा गया। इंतजामिया की तमाम कोशिशों के बावजूद छात्र आंदोलन से पीछे नहीं हटे। दस छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वॉयज) के छात्र उत्पीडऩ सहित अन्य आरोप लगाते हुए प्रिंसिपल एसएम मुस्तफा को हटाने की मांग कर रहे हैं। चार दिन से ये आंदोलनरत हैं। गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ था। शुक्रवार सुबह छात्रों ने रोड जाम किया। दस छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए इंतजामिया ने प्रशासनिक ब्लॉक पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। बाबे सैयद गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच दोपहर में कुलपति जमीरउद्दीन शाह भी पहुंचे। उन्होंने छात्रोंं से कहा कि वे उनके बेटों के समान हैं। उनकी हर जायज मांग को वह पूरा करने के लिए तैयार हैं। छात्रों की परेशानी उनकी परेशानी है। वे धरना-प्रदर्शन खत्म कर पढ़ाई पर ध्यान दें। सीनियर प्रिंसिपल पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर ही फैसला लिया जाएगा। वह रिपोर्ट आने से पहले प्रिंसिपल कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। इससे पहले कुलपति के कहने पर छात्रों ने बाबे सैयद गेट खोल दिया।

chat bot
आपका साथी