BJP के पास मुद्दा नहीं, चुनाव के समय छोड़ेंगे नया शिगूफा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी की केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सरकार है। इसके बाद भी इनके पास कोई विजन नहीं हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 23 Sep 2017 01:04 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 03:37 PM (IST)
BJP के पास मुद्दा नहीं, चुनाव के समय छोड़ेंगे नया शिगूफा: अखिलेश यादव
BJP के पास मुद्दा नहीं, चुनाव के समय छोड़ेंगे नया शिगूफा: अखिलेश यादव

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को मुद्दाविहीन पार्टी बताया है। अखिलेश यादव आज लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पार्टी के आठवें राज्य अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। 

अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी की केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सरकार है। इसके बाद भी इनके पास कोई विजन नहीं हैं। यह पार्टी हमेशा की तरह ही चुनाव के समय कोई न कोई नया मुद्दा लेकर आ जाती है। इनके पास न तो देश के विकास का कोई मुद्दा है और न ही प्रदेश के विकास की कोई भी योजना है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुद्दा विकास नही है। यह पार्टी तो चुनाव के समय कोई ना कोई नया फार्मूला लेकर मैदान में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़े राज्य में झूठों की सरकार बन गई है। छह महीने के काम का श्वेत पत्र के रूप में झूठ पत्र जारी किया गया। यह सरकार को विकास विरोधी है। हमने एक-एक बिंदु पर जवाब देने का काम किया। हमने तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 23 महीने में बना कर दिखा दिया था और सरकार वापस आती तो पहले दिन बलिया तक जो एक्सप्रेस वे बनवा रहे थे उसपर काम शुरू कर दिया होता। 

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने तो किसानों को धोखा देने का काम किया है। किसानो से वादा कुछ और किया था और काम कुछ और किया। यह सरकार लखनऊ मेट्रो को प्रधानमंत्री सपना बता रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम से कम वाराणसी में ही मेट्रो चलवा दो। 

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो खुद ही नही जानते हैं कि डॉयल 100 का काम क्या है। यह तो भ्रष्टाचार समाप्त करने का काम करेगी, लेकिन जब उसका प्रयोग नहीं होगा तो भ्रष्टाचार कहां से खत्म होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि प्रदेश में बड़ा भ्रष्टाचार है लेकिन वो कोई भी कार्रवाई नहीं करते हैं। ख़ुद मुख्यमंत्री हैं करवाई करे लेकिन ये लोग केवल बोलने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमने समाजवादी पेंशन शुरू की थी। इसमें हम 500-500 रुपया पेंशन देते थे। अगर सरकार आती तो एक हजार करने वाले थे लेकिन इस सरकार ने उसको भी बंद कर दिया। इस सरकार के साथ ही भाजपा ने भाजपा बहकावे की राजनीति और सरकार चलाने का काम किया है और आने वाले दिनो में भी करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोट बंदी को कितना बड़ा मुद्दा बनाया था। अब बताओ कितना भ्रष्टाचार रुका और कितना आतंकवाद रुका है। यह लोग जीएसटी लाए है, अब देखिए क्या हो रहा है। नौकरी समाप्त हो रहा है, कारोबार समाप्त हो रहा है और आने वाले समय में बड़े नुकसान वाले परिणाम आएंगे। सरकार की इस नीति जीडीपी नही बढ़ेगी। इस सरकार ने नौकरी और रोजगार छीनने का काम किया है। 

यह भी पढ़ें: नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार

नेताजी के नाम पर अखिलेश यादव इमोशनल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव आज पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नाम पर बेहद इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया।

वह मेरे  पिता जी तो है हीं और पिता जी के आशीर्वाद से हम लोग और आगे जाने का काम करेंगे। उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। यह हम आप सभी को बता रहे हैं। पिता जी हमेशा मेरे साथ हैं, वह आगे भी हमारे साथ ही रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: राम ने वानरों को साथ लिया, मनुष्य साथ होते तो धोखा खाते : शिवपाल

आजम ने कहा-इस नौजवान पर भरोसा करो

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां ने कहा कि मैं आप सभी का पुराना साथी हूं। अखिलेश जी और उनके वालिदे मोहतरम के समय से राजनीति कर रहा हूं, कुछ लोगों ने तो आस्तीन का सांप बनकर सपा को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ने सामने से तो कुछ ने पर्दे के पीछे से विरोध किया और हम सत्ता से बाहर हो गए। 

यह भी पढ़ें: हरदोई में दारोगा के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा विधायक ने अन्न त्यागा

आजम ने कहा कि रोशनी को नूर से मिली सियासत उत्तर प्रदेश ही नही मुल्क की ताकत बनेगे। अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए आज़म ने कहा इस नौजवान पे भरोसा करो। जो लोग हमें पाकिस्तान जाने की सलाह देते हैं वो ये बताए की हमने हिंनुस्तान का सबसे अच्छा मेडिकल कालेज क्या पाकिस्तान ले जाने के लिए बनवाया है।

उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए आजम खां ने कहा कि आप कहते हैं हमारी सरकार में एक भी दंगा नही हुआ यही बात में भी कहता हूं आप जहां चाहते हैं दंगा कराते है और जहां चाहते हैं दंगा रोकते हैं।  समाजवादी पार्टी अधिवेशन के मंच पर आजम खां के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा व राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा भी मौजूद हैं। राज्य अधिवेशन में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव नहीं पहुंचे। 

chat bot
आपका साथी