हवा में Airplane के बंद हुए इंजन, लखनऊ में दो विमानों की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुर्गापुर और पटना से दिल्ली जा रहे विमान में आई खराबी लखनऊ में हुई इमरजेंसी लेंडिंग

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 12:07 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 06:44 PM (IST)
हवा में Airplane के बंद हुए  इंजन, लखनऊ में  दो विमानों  की हुई  इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में Airplane के बंद हुए इंजन, लखनऊ में दो विमानों की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ में गुरुवार को एक के बाद एक दो विमानों की इमरजेंसी लेंडिंग हुई। सुबह दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे एयर इंडिया के विमान में तो शाम 6 बजकर 17 मिनट पर गो एयरलाइन के प्‍लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। दोनों विमानों की सुरक्षित लैंडिंग हुई, किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया के एयर बस के इंजन में गड़बड़ी सामने आने लगी है। गुरुवार को दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे एयर इंडिया के एक विमान का इंजन बंद हो गया। हवा में विमान में कंपन होने लगा। एक इंजन से तेज आवाजें आने लगी। पायलट ने सूझबूझ के साथ विमान की इमरजेंसी लैंडिंग चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करायी। इसके बाद कुछ यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली भेज दिया गया। जबकि कई यात्री नौ घंटे तक एयरपोर्ट पर पड़े रहे। दूसरे विमान से उन यात्रियों को दुर्गापुर रवाना किया गया। 

गुरुवार को दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में अचानकर गड़बड़ी आ गई। फ्यूल लीक होने की वजह से विमान में दिक्‍कत आई थी। विमान में खराबी का पता चलते ही पायलट ने सुबह सात बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

एयर इंडिया का एयर बस 319 श्रेणी का विमान एआई-755 सुबह करीब छह बजे दिल्ली से दुर्गापुर के लिए रवाना हुआ था। इस विमान में क्रू सदस्यों सहित 108 यात्री रवाना हुए थे। विमान लखनऊ के करीब ही था कि इसका एक इंजन अचानक बंद हो गया। एक इंजन बंद होते ही विमान का संतुलन बिगडऩे लगा। जबकि दूसरे इंजन से आवाज इतनी तेज आने लगी कि  विमान के यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पायलट ने तुरंत एयर होस्टेस को यात्रियों को धैर्य बनाए रखने का संदेश पहुंचाने को कहा।

पायलट ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयर ट्राफिक कंट्रोल से संपर्क किया। एटीसी की अनुमति मिलते ही विमान की लखनऊ में 6:59 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई। यात्रियों को होटल भेजने की जगह एयरपोर्ट टर्मिनल पर ही रखा गया। एयर इंडिया के दिल्ली मुख्यालय फोन करके इंजीनियरों को दूसरे विमानों से बुलाया गया। जबकि सुबह लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमान से कई यात्रियों को वापस रवाना किया गया। जबकि कई यात्री यहीं पर रोक दिए गए। सुबह 11 बजे तक यात्रियों को एयर इंडिया ने कोई जानकारी ही नहीं दी। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर सीआइएसएफ की टीम पहुंची तब स्थिति नियंत्रित हुई। यात्रियों का आरोप है कि एयर इंडिया की ओर से उनको गुमराह किया जा रहा है। दुर्गापुर का विमान न होने पर उनको दिल्ली नहीं भेजा जा रहा। इसके बाद एयर इंडिया ने दिल्ली से दूसरा विमान शाम पांच बजे लखनऊ आया। यहां से विमान यात्रियों को लेकर 5:37 बजे दुर्गापुर रवाना हो गया। 

पटना से दिल्ली जा रहा था गो एयर का विमान 

पटना से दिल्ली जाने वाली G8-150 फ्लाइट की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लेंडिंग। पायलेट की सूझबूझ से एयरक्राफ्ट की हुई स ुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में क्रू के समेत 137 यात्रि सवार थे। शाम  6 बजकर 17 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरप्लेन  गो एयर लाइन का था। 

chat bot
आपका साथी