कुलदीप सेंगर के बाद सीबीआइ ने आरोपी महिला शशि सिंह को किया गिरफ्तार

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कल रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ के रडार का विधायक के पास पीडि़ता को पहुंचाने वाली महिला शशि सिंह थी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 15 Apr 2018 10:15 AM (IST)
कुलदीप सेंगर के बाद सीबीआइ ने आरोपी महिला शशि सिंह को किया गिरफ्तार
कुलदीप सेंगर के बाद सीबीआइ ने आरोपी महिला शशि सिंह को किया गिरफ्तार

लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव कांड में गिरफ्तार बांगरमऊ के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सहयोगी महिला शशि सिंह को भी सीबीआइ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शशि सिंह को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके साथ ही उन्नाव में निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों से भी सीबीआइ पूछताछ कर रही है। 

सीबीआई ने शनिवार को उन्नाव गैंगरेप केस में दूसरी गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने शशि सिंह नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया जिस पर घटना के दिन पीड़िता को भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास ले जाने का आरोप है। पीड़िता की मां ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला लालच देकर उसकी बेटी को विधायक के पास ले गई जहां भाजपा नेता ने उससे दुष्कर्म  रेप किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब विधायक उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा था उस वक्त शशि सिंह गार्ड बनकर कमरे के बाहर खड़ी थी।

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार रात गिरफ्तार करने के बाद सीबीआइ ने लाकअप में रखा। उन्हें शनिवार को शाम चार बजे सीबीआइ कोर्ट, लखनऊ में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने से पहले कई बार कई चक्रों में पूछताछ की गई। दूसरी ओर सीबीआइ ने उनकी सहयोगी शशि सिंह पर भी ध्यान केंद्रित किया है। दोपहर बाद एक सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार सीबीआइ उसे लखनऊ के बाहर से पकड़कर लाई। इस बीच सीबीआइ उन्नाव के माखी थाने में तैनात रहे पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करने में जुटी है। 

मुझे भगवान पर भरोसा है 

बुधवार आधी रात तक राजधानी की सड़कों पर घूमकर अपने बाहुबल का प्रदर्शन कर रहे विधायक सेंगर पर सीबीआइ का शिकंजा कसने के बाद उनका भगवान पर यकीन बढ़ गया है। शनिवार को जब वह सीबीआइ कोर्ट पहुंचे तो कार से उतरते हुए बोले कि मुझे भगवान पर भरोसा है। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। मैं निर्दोष हूं। यह कहते हुए जीने की ओर बढ़ रहे विधायक ने मीडियाकर्मियों की ओर मुड़कर देखते हुए दोहराया कि मुझे भगवान पर भरोसा है। कोर्ट से बाहर आने के दौरान भी विधायक सेंगर ने भगवान को याद किया।

chat bot
आपका साथी