ट्विंकल ने माहवारी की बात करने के लिए किया मजबूर...अक्षय कुमार ने बताई मन की बात

महिला दिवस के मौके पर रन 4 नाइन में शामिल हुए अक्षय कुमार। महिला बाइक राइडरों के साथ दौड़ाई बाइक सेल्फी विद पैड से किया जागरूक।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 12:18 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 12:18 PM (IST)
ट्विंकल ने माहवारी की बात करने के लिए किया मजबूर...अक्षय कुमार ने बताई मन की बात
ट्विंकल ने माहवारी की बात करने के लिए किया मजबूर...अक्षय कुमार ने बताई मन की बात

लखनऊ, जेएनएन।खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को माहवारी की भ्रांतियों और शर्म को गुजरे जमाने की बात करार दिया। उन्होंने कहा कि इस पर अब खुलकर बात होनी चाहिए। अक्षय ने बताया कि, सालों पहले वह भी इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करते थे। मगर शादी के बाद उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनको इस मुद्दे पर बात करने के लिए मजबूर दिया।

रन 4 नाइन के लिए अक्षय कुमार शुक्रवार की सुबह राजधानी में थे। यहां उन्होंने सुबह सहारा शहर से रन 4 नाइन को हरी झंडी दिखाई। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इस दौड़ में भाग लिया।

80 फीसद महिलाएं सेनेट्री पैड का उपयोग नहीं करतीं
मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि आज भी 80 फीसद महिलाएं सेनेट्री पैड का उपयोग नहीं करती हैं। गर्भाशय के कैंसर की सबसे बड़ी वजह ये है। छोटे शहरों और गांवों में इस मुद्दे पर कोई बात तक नहीं की जाती है। इसलिए जरूरी है कि पैडमैन जैसी फिल्मों के बाद भी जागरूकता जारी रहे। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। शादी के बाद मेरी पत्नी ने मुझको ये बात बताई। उन्होंने पंजाबी हास्य कलाकार गुग्घी का उदाहरण दिया और बताया कि घर में पैड खत्म होने पर उनकी बेटी एक रोज जब रात को डेढ़ बजे अपनी मां को बता रही थी तो उन्होंने ये बात सुनी और अपनी बेटी को लेकर पैड लेने गए। 

लखनऊ में शूटिंग करना कुछ खास
न केवल लखनऊ का शानदार खाना बल्कि यहां शूटिंग के लिए मिलने वाली राहतें भी बहुत अच्छी हैं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मुंबई की तरह परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ता है।

मंगलयान में दिखेगी महिला वैज्ञानिक की महानता
अक्षय ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म मंगलयान में भारत की एक महिला वैज्ञानिक की महानता दिखेगी। इसरो ने केवल चार सौ करोड़ के खर्च पर मंगलयान का सफल प्रोजेक्ट किया था। जबकि नासा भी अनेक प्रयासों और कहीं ज्यादा डालर खर्च कर ये कर पाया था। अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म केसरी को भी भारत के एक महान युद्ध पर आधारित बताया।


संगीत साथ जागरूकता का प्रयास
अभिनेता अक्षय कुमार सहारा शहर के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में शामिल हुए। वह लखनऊ की मोटर बाइकर ग्रुप बाइकरानी की महिलाओं के साथ मोटरबाइक्स पर यहां पहुंचे। गायक दर्शन रावल ने संगीत कार्यक्रम पेश कर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। क्रॉस-जेनेरिक यूनिटी व मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता को लेकर लड़कियों से सेल्फी विद पैड अक्षय ने करवाई।

यह रहा रन 4 नाइन का रास्ता
रन 4 नाइन सुबह पौने आठ बजे शुरू की गई। सहारा शहर से ताज होटल, 1090 चौराहा पहुंची। फिर इसी रास्ते से वापस सहारा शहर पहुंचकर संपन्न हुई। यह करीब 4.6 किमी की दौड़ रही।

योद्धा लड़कियों की कहानी उनकी जुबानी
बिहार की रहने वाली महिला जो केवल नौ साल की उम्र में वेश्यावृत्ति में ढकेल दी गई थी वह और लखनऊ में एक बड़े परिवार की बेटी जिसका बलात्कार उसके पिता के दोस्त ने किया था, दोनों लड़कियों ने अपनी कहानी अक्षय को सुनाई। साथ ही इन्होंने बताया कि किस तरह से दोनों ने अपनी लड़ाई लड़ी।

 
chat bot
आपका साथी