आरोपित ने साथियों संग दुष्कर्म कर पीड़िता को तेजाब से नहलाने की दी धमकी

20 दिन पहले उसने आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बावजूद अबतक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 08:15 AM (IST)
आरोपित ने साथियों संग दुष्कर्म कर पीड़िता को तेजाब से नहलाने की दी धमकी
आरोपित ने साथियों संग दुष्कर्म कर पीड़िता को तेजाब से नहलाने की दी धमकी
लखनऊ (जेएनएन)। कृष्णानगर क्षेत्र में रविवार रात एक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा समझौता न करने पर आरोपित ने साथियों संग उसे तेजाब से जलाने की धमकी थी। पीड़िता के मुताबिक 20 दिन पहले उसने आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बावजूद अबतक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया। कृष्णानगर क्षेत्र में रहने वाली एख युवती शनिवार रात बाजार से लौट रही थी। आरोप है कि इस बीच केसरी खेड़ा के पास दीपक ने साथियों के साथ उसे रोका और समझौते का दबाव बनाने लगा। उसके हाथ में तेजाब से भरी शीशी थी। दीपक ने तेजाब से नहलाने की धमकी दी, विरोध पर गाली-गलौज करने लगा। 

वह तहरीर लेकर कृष्णानगर कोतवाली पहुंची। जहां, पुलिस ने सुनवाई नहीं की और टरका दिया। पीड़िता ने आलाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। पीड़िता ने बताया कि दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके खिलाफ आलमबाग थाने में 20 दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पर पुलिस अबतक उसकी गिरफ्तारी नहीं की।

chat bot
आपका साथी