हरदोई: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज

हरदोई के समाजवादी पार्टी के पिछला वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप के विरुद्ध महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसकी पुत्री से भी दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 06:45 AM (IST)
हरदोई:  सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज
हरदोई में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज।

हरदोई, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के पिछला वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय कश्यप के विरुद्ध महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसकी पुत्री से भी दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। बरेली निवासी महिला का कहना है कि 2003 में संजय उसकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर अपने साथ ले आए थे। वर्तमान में वह एक विद्यालय में अध्यापक कार्य कर रही है। 20 सितंबर को संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी पुत्री के भी कपड़े उतार कर दुष्कर्म की कोशिश की। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई।

पुलिस को दी गई तहरीर में बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि 2001 में उसकी शादी हुई थी। उसके पति शराब के आदी थे, 2003 में उसके एक पुत्री हुई। वह काफी परेशान थी, उसी दौरान उसकी मुलाकात सांडी क्षेत्र के धोंधी निवासी संजय कश्यप के साथ हुई और वह नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले आए, फिर उसके रखते रहे। पुत्री के अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा दिया। 10 वर्ष से वह निजी स्कूल में अध्यापन कार्य कर रही है, उसकी 17 वर्षीय पुत्री भी उसके साथ ही रहती है। 20 सितंबर को संजय ने फोन कर आवास विकास कालोनी स्थित अपने मकान पर बुलाया। वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर जबरदस्ती उसकी पुत्री के कपड़े उताकर दुष्कर्म का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देते रहे, किसी तरह वह बचकर शिकायत करने आई। कोतवाल जगदीश प्रसाद के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

chat bot
आपका साथी