74th Independence Day 2020: जब आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, दौड़ पड़ी उल्लास की लहर

Independence Day 2020 कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 10:29 AM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 07:23 AM (IST)
74th Independence Day 2020: जब आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, दौड़ पड़ी उल्लास की लहर
74th Independence Day 2020: जब आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, दौड़ पड़ी उल्लास की लहर

लखनऊ, जेएनएन। Independence Day 2020: उत्तर प्रदेश में शनिवार को 74 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी स्थित विधान भवन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडारोहण कर सलामी दी। आन बान शान से तिरंगा लहराया गया। वहीं,  उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने अपने शासकीय आवास 5 माल एवेन्यू लखनऊ में झंडारोहण किया। उधर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सरकारी आवास पर कार्यालय एवं सुरक्षा परिवार के साथ ध्वजारोहण किया और शुभकामनाएं दी। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने डीजीपी ऑफिस और उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लोकायुक्त सभागार विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में झंडारोहण किया।

 

वहीं, बहराइच जिले में प्रभारी डीएम कविता मीणा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। बलरामपुर कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। सीतापुर में सादगी से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। डीएम ने कोरोना योद्धाओं की सराहना की। गोंडा में भारत माता की जय के जयघोष के बीच कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण हुआ। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने डीजीपी ऑफिस और उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने लोकायुक्त सभागार विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में झंडारोहण किया।

वहीं, पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने कैम्प कार्यालय व रिज़र्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने में योगदान करने के लिए पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। साथ ही कमिश्नरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया। उन सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उधर, मनकामेश्वर मंदिर में अनोखे तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। महंत देव्या गिरि ने ध्वजारोहण कर लोगों को शुभकामनाएं दी। 

राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट पर निदेशक एसके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। 

राजाजीपुरम एफ ब्लॉक स्थित सी राजगोपालाचारी पार्क में भारतीय विकास समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सिंह और अश्वनी मिश्र झंडारोहण किया। कार्यक्रम में सभी के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। हाथ में तिरंगा लिए बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अश्वनी मिश्र, सलमान, राजन निगम, कृष्ण अवतार शर्मा, डॉ. अरविंद मधुकर, डीके श्रीवास्तव, वरुण बाजपेई, मीना निगम, मीतू सिंह विजय शंकर मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।

 

बहराइच: आन बान शान से लहराया तिरंगा, बुजुर्गों के जयकारों से गूंज उठा आसमां

जिले भर में शनिवार को 74 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी डीएम कविता मीणा ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। तहसील ब्लाक मुख्यालयों पर भी एसडीएम व बीडीओ की ओर से ध्वजारोहण किया गया। शैक्षिक संस्थानों में भी स्वतंत्र दिवस मनाया गया। इस बार सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस की परंपरा का निर्वहन किया गया है। अतिथि, अभिभावक और बच्चों के बगैर परंपरा का निर्वहन किया गया। प्रभारी डीएम ने कहा कि इस खास मौके पर हमें कोरोनाजैसी वैश्विक महामारी को मत देने का संकल्प लेना है। या तभी संभव है जब सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन कर जरूरी कार्य से ही बाहर निकले। एक न एक दिन  हमारी तपस्या साकार होगी और भारत कोरोना मुक्त होगा। नगर स्थित वृद्धाश्रम में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आश्रम के प्रबंधक दिलीप द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। अपनों से अलग वृद्ध आश्रम में जिंदगी काट रहे बुजुर्गों के करतल ध्वनि वाह भारत माता शंखनाद से आसमान गूंज उठा। स्वतंत्र दिवस को लेकर  सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। शहर में भी चौक -चौराहों पर पुलिस मुस्तैद खड़ी दिखी।

बलरामपुर में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा: भारत माता की जय के जयघोष के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया।  कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लांइटिंग से सजावट की गई। सरकारी भवनों के साथ वीर विनय चौराहा पर वीर विनय कायस्था की प्रतिमा, डॉ. भीमराव अंबेडकर व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क की भी लाइटिंग कर सजावट की गई है। सुबह नौ बजे डीएम कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण किया। एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिस लाइंस व जनपद न्यायालय में जिला जज सुरेंद्र सिंह ने न्यायालय भवन पर ध्वजारोहण किया। बाद में भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

सामूहिक कार्यक्रम पर पाबंदी: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक स्तर पर कार्यक्रम करने पर पाबंदी है। प्रभातफेरी, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को इसबार स्थगित कर दिया गया है।

 

बाराबंकी : सादगी से मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्र दिवस पर भी कोरोना संक्रमण का असर दिखा। इस बार समारोह आयोजित नहीं हुए। स्कूलों में बच्चे नहीं बुलाए गए। जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने कलेक्ट्रेट भवन पर सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। पहली बार ध्वजारोहण के लिए डोरी फंस जाने से झंडा गिर गया। फिर उसे दोबारा लगाकर ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जन को सम्मानित किए जाने जैसे कार्यक्रम नहीं हुए। स्कूलों में भी सादे तरीके से ध्वजारोहण रोहण किया गया। स्कूलों के बाहर गांव में बच्चे पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नहीं बुलाया जा सका। बाहर से ही वापस करना पड़ा। एसपी डॉ.अरविंद चतुर्वेदी ने अपने कार्यालय पर सुबह 8:00 बजे ही ध्वजारोहण किया बाढ़ क्षेत्र के स्कूलों में भी शिक्षक नाव से गए और भवनों पर ध्वजारोहण किया।

विशुनपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशुनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस चौकी पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम   में स्थानीय लोग शरीरिक दूरी का पालन करते हुए शामिल रहे। कार्यक्रम में हेड कॉन्स्टेबल सैफ़ुद्दीन, कॉन्स्टेबल बृजेश, अर्जुन, बुद्धेश्वर मणि तथा स्थानीयों में अनिल सोनी, पूजा सिंह, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।

अयोध्या: दिखा कोरोना का असर, सोशल डिस्टेंसिंग से मना स्वतंत्रता दिवस 

रामनगरी में कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने मंडल आयुक्त कार्यालय में तिरंगा फहराया। इसके साथ ही डीएम अनुज झा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में झंडारोहण किया। डीआईजी/ एसएसपी दीपक कुमार ने भी पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस  मनाया जा रहा।अन्य त्योहारों की तरह राष्ट्रीय पर्व पर भी कोरोना का असर दिखा।

सीतापुर : सादगी से मना स्वतंत्रता दिवस, डीएम ने की कोरोना योद्धाओं की सराहना

जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोरोना के संकट के चलते विभिन्न आयोजन पूरी तरह से सादगी पूर्वक मनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट में डीएम ने और पुलिस लाइन पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनारायण शर्मा ने भी लोगों को देश के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने आमजन को संबोधित किया उन्होंने कोरोना योद्धाओं के कार्यों को सराहा। कोरोनाकाल में आमजन के सहयोग की भी उन्होंने सराहना की। उम्मीद जताई कि अगले महीने सितंबर में स्कूल कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि, कोरोना से दुनिया भयभीत है। इस महामारी से लड़ने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन किया गया। जिससे महामारी को पछाड़ने में आसानी रही है। कहा, लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग, राजस्व व अन्य विभागीय कर्मचारी शहर से लेकर गांव तक आमजन के बीच पहुंचे हैं और लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सहायता की है इसके लिए वह इन सभी कर्मियों के आभारी हैं। जिलाधिकारी ने जिले वासियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप अभी भी थमा नहीं है। हर रोज नए केस सामने आ रहे हैं। लेकिन फिर भी एहतियात बरतते हुए केंद्र व राज्य की योजनाएं परियोजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में सीतापुर-बरेली हाईवे निर्माण कार्य का भी जिक्र किया। कहा, इस पर कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा लोगों को आवागमन में आसानी होगी।

प्रवासी मजदूरों को मिला काम: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण तमाम श्रमिक विभिन्न जिलों और गैर राज्यों से वापस लौट कर अपने घर आए। उन्हें भी रोजगार उपलब्ध कराया गया करीब दो लाख श्रमिकों को हर रोज काम दिया गया है।

व्यापारियों की भी की सराहना: डीएम ने कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक कार्यों से जुड़े हर किसी के सहयोग की सराहना की। कहा कि दुकानदार व्यापारी सभी लोगों ने शारीरिक दूरी अपनाते हुए अपने कार्य को आगे बढ़ाया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

 

गोंडा: आन बान व शान से लहराया तिरंगा

जिले में कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडी लगाकर सजावट की गई थी। सुबह नौ बजे डीएम डॉ नितिन बंसल ने ध्वजारोहण किया। आयुक्त कार्यालय पर आयुक्त एसवीएस रंगाराव,डीआईजी कार्यालय पर पुलिस उप महानिरीक्षक डा राकेश सिंह, पुलिस लाइंस में एसपी आर के नैय्यर, एसपी कार्यालय पर एएसपी महेंद्र कुमार, जनपद न्यायालय में जिला जज संजय शंकर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। बाद में भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। 

सामूहिक कार्यक्रम पर पाबंदी

स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक स्तर पर कार्यक्रम करने पर पाबंदी है। कार्यक्रम के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी