उत्तर प्रदेश के लिए हो गया पांच-छह सौ मेगावाट बिजली का इंतजाम

उत्तर प्रदेश में 1000 मेगावाट क्षमता की अनपरा-डी बिजली परियोजना की एक यूनिट कल चालू होगी। आज यूनिट का परीक्षण और सिंक्रोनाइज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 500 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट का लोकार्पण बदन दबाएंगे।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 05:38 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के लिए हो गया पांच-छह सौ मेगावाट बिजली का इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 1000 मेगावाट क्षमता की अनपरा-डी बिजली परियोजना की एक यूनिट कल चालू होगी। आज यूनिट का परीक्षण और सिंक्रोनाइज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 500 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट का लोकार्पण बदन दबाएंगे। प्रमुख सचिव ऊर्जा, पावर कारपोरेशन अध्यक्ष, उत्पादन निगम प्रबंध निदेशक और निगम के आला अफसर आज ही अनपरा पहुंच गए। अनपरा-डी परियोजना में 500 मेगावाट की यूनिट बिजली उत्पादन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बाद इससे प्रदेश को बिजली मिलने लगेगी। इसके अलावा पांच साल से बंद हरदुआगंज की 120 मेगावाट क्षमता यूनिट भी चालू होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में निगम की पांच तापीय बिजली परियोजनाएं (अनपरा, ओबरा, पारीछा, हरदुआगंज व पनकी) हैं। इनकी 26 यूनिटों की कुल क्षमता 4933 मेगावाट है। चूंकि कई यूनिटें काफी पुरानी हैं इसलिए इनसे 3300 मेगावाट तक ही उत्पादन हो रहा है। ताजा लोकार्पण के बाद निगम की यूनिटें 27 हो जाएंगी। हरदुआगंज की यूनिट भी चालू हो जाने पर कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 5448 मेगावाट हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी