आठ जिलों के एसएसपी और एसपी समेत 14 आइपीएस के तबादले, देखें लिस्ट...

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के बीच प्रयागराज के एसएसपी अतुल शर्मा के निलंबन के बाद मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 10:43 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 08:58 AM (IST)
आठ जिलों के एसएसपी और एसपी समेत 14 आइपीएस के तबादले, देखें लिस्ट...
आठ जिलों के एसएसपी और एसपी समेत 14 आइपीएस के तबादले, देखें लिस्ट...

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध के बीच प्रयागराज के एसएसपी अतुल शर्मा के निलंबन के बाद मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने आठ एसएसपी/एसपी समेत 14 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों ही नकारा अधिकारियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी थी। कई और जिलों में फेरबदल की तैयारी भी है। पीएसी व पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में तैनात कई अधिकारियों को फील्ड में तैनाती दी गई है। तबादला सूची में महिला आइपीएस अधिकारी ख्याति गर्ग का नाम भी शामिल है। उन्हें एसपी अमेठी बनाया गया है। तीन आइपीएस अधिकारियों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले की कमान सौंपी गई है।

नाम - वर्तमान तैनाती - नवीन तैनाती

1. स्वप्निल ममगैन - एसएसपी एटा - एसएसपी रायबरेली।

2. सुनील कुमार सिंह - एसपी रायबरेली - एसएसपी एटा।

3. राम बदन सिंह - सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी - एसपी भदोही।

4. रवि शंकर छवि - सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद - एसपी जौनपुर।

5. विनोद कुमार मिश्र - सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी - एसपी कुशीनगर।

6. प्रताप गोपेंद्र यादव - एसपी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मुरादाबाद - एसपी बागपत।

7. ख्याति गर्ग - एएसपी डॉ.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद - एसपी अमेठी।

8. शैलेश कुमार पांडेय - एसपी बागपत - एसएसपी बरेली।

9. राजेश कुमार - एसपी अमेठी - एएसपी डॉ.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद।

10. राजीव नारायण मिश्र - एसपी कुशीनगर - एसपी एसटीएफ लखनऊ।

11. मुनिराज जी. एसएसपी बरेली - सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद।

12. राजेश एस. एसपी भदोही - एसपी प्रशिक्षण व सुरक्षा लखनऊ।

13. विपिन कुमार मिश्र - एसपी जौनपुर - सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी।

14. मुहम्मद इमरान - एसपी यूपी 100 मुख्यालय - एसपी सोशल मीडिया सेल डीजीपी मुख्यालय।

chat bot
आपका साथी