24 घण्टे में मिले 10 नये पॉजिटिव

ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 5 संक्रमित मरीज़ ललितपुर ब्यूरो: जनपद में कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 12:14 AM (IST)
24 घण्टे में मिले 10 नये पॉजिटिव
24 घण्टे में मिले 10 नये पॉजिटिव

ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 5 संक्रमित मरीज़

ललितपुर ब्यूरो:

जनपद में कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। संक्रमितों का मिलना अभी जारी बना हुआ है। शनिवार को 10 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। शनिवार को जनपद में 10 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि, 24 घण्टे में 5 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। मेडिकल कॉलिज से 3 तथा होम हाइसोलेशन पूर्ण ठीक होने पर 2 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिसके साथ ही जनपद में कोविड-19 से रिकवरी रेट 95.37 फीसदी हो गया है। अब तक जनपद में 3,095 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शनिवार को जिन मरीजों को कोविड-19 पॉजिटिव घोषित किया गया है, उनमें कृष्णा टाकीज के पास निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय महिला, कटरा बाजार निवासी 74 वर्षीय वृद्धा, चुरावनी तालबेहट निवासी 55 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, मड़ावरा निवासी 22 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय युवक, महरौनी निवासी 33 वर्षीय युवक एवं 22 वर्षीय युवती शामिल है।

::

बाक्स में,

जि़ले में कोरोना की स्थिति

कुल लिए गए सैम्पल

1,97,131

रिपोर्ट प्राप्त

1,94,268

कुल पॉजिटिव

3,095

मृतक

46

chat bot
आपका साथी