आग की चपेट में आने से महिला की मौत

जखौरा/ललितपुर: जखौरा अन्तर्गत ग्राम जमौरा माफी महिला निवासिनी एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 11:02 PM (IST)
आग की चपेट में आने से महिला की मौत
आग की चपेट में आने से महिला की मौत

जखौरा/ललितपुर: जखौरा अन्तर्गत ग्राम जमौरा माफी महिला निवासिनी एक महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसका 2 वर्षीय पुत्र एवं देवर भी आग से झुलस गए। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

जखौरा अन्तर्गत ग्राम जमौरामाफी निवासी भारती (35) पत्‍‌नी देशराज उसके 2 वर्षीय पुत्र राजा एवं देवर अरविन्द (25) को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ भारती की गुरूवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। देवर के अनुसार भारती सुबह गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी, किसी तरह उसके कपड़ों में आग लग गई। उसकी गोदी में मौजूद 2 वर्षीय बच्चा राजा भी झुलस गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुँचा और आग बुझाने का प्रयास करते समय उसके हाथ भी झुलस गए। भारती के पति की मौत भी कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। कोतवाली सदर पुलिस ने चिकित्सालय से घटना का मैमो पाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।

chat bot
आपका साथी