आज़्ा से ऋण मोचन की शिकायत कर सकेंगे किसान

ललितपुर ब्यूरो : किसानों के लिए खुशखबरी है। ऐसे किसान जो मुख्यमन्त्री की महत्वाकाँक्षी फसल ऋण मोचन य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 12:31 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 12:31 AM (IST)
आज़्ा से ऋण मोचन की शिकायत कर सकेंगे किसान
आज़्ा से ऋण मोचन की शिकायत कर सकेंगे किसान

ललितपुर ब्यूरो : किसानों के लिए खुशखबरी है। ऐसे किसान जो मुख्यमन्त्री की महत्वाकाँक्षी फसल ऋण मोचन योजना में अपनी शिकायत करने से वंचित रह गये है, उनके लिए आज़्ा से एक बार फिर पोर्टल खुल रहा है। जिसमें किसान पोर्टल पर 15 जून तक ऑनलाइन शिकायत कर सकते है। जाँच के बाद पात्र पाये जाने वाले किसानों को योजना का लाभ देते हुए उनका कर्जा माफ किया जायेगा। फिलहाल, आज से खुल रहे पोर्टल को लेकर कृषि विभाग ने भी अपनी तैयारिया शुरू कर दी हैं।

बता दें कि किसानों की दशा सुधारने व उन्हे कर्ज के दलदल से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कई योजनायें संचालित की है। जिसमें मुख्यमन्त्री फसल ऋण मोचन योजना बेहद महत्वपूर्ण है। इस महत्वाकाँक्षी योजना का शुभारम्भ बीते साल 11 सितम्बर को जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भव्य समारोह के दौरान किया था। इस योजना के अनुसार लघु एवं सीमान्त किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ किया गया था। प्रथम चरण के बाद कई चरणों में किसानों द्वारा कर्जमाफी के लिए ऑनलाइन शिकायत की थी। नियमानुसार ऑनलाइन शिकायत आने के बाद इसे राज्य स्तर पर जाच पड़ताल के लिए भेजा जाता है। वहा से पात्र पाये जाने वाले किसानों की सूची फाइनल की जाती है। इसके बाद शासन द्वारा पात्र पाये गये किसानों के कर्ज की राशि बैंकों को दी जाती है। फिर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी सम्बन्धित किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेज देते है। इसके बाद किसान को फसल ऋण मोचन का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। जनपद के किसानों की दशा किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के द्वारा भी प्रयास किये जा रहे है। किसानों द्वारा इस योजना का लाभ लेने के लिए कई चरणों में शिकायतें की गयी। इसके बाद डिमाण्ड की गयी और पात्र किसानों का चयन कर उन्हे कर्जमाफी का लाभ दिया गया। एक बार पुन: किसानों को कर्जमाफी योजना का लाभ देने के लिए आठवा चरण शुरू हो रहा है। यह चरण आज से 15 जून तक चलेगा। इस दौरान किसान मुख्यमंत्री फसल ऋण मोचन योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। जाच के बाद उन्हे लाभार्थी में शामिल किया जायेगा। फिलहाल, एक बार पुन: पोर्टल खुलने से इस योजना का लाभ प्राप्त करने से चूक गये किसान लाभान्वित होंगे।

::

यह किसान होंगे पात्र

ऐसे किसान जिनकी भूमि 5 एकड़ तक है, उन्हे लघु किसान कहा जाता है और जिनकी भूमि ढाई एकड़ तक है उन्हे सीमान्त किसान कहा जाता है। ऐसे किसान जिन्होंने 31 मार्च 2016 तक फसली ऋण लिया है, उन्हे इस योजना का लाभ दिया जायेगा। यही नहीं ऐसे किसान जिन्होंने उक्त तिथि तक या बाद में अपना जितना कर्जा भी जमा किया है, तो शेष बचे कर्ज को भी इस योजना के तहत शामिल कर माफ किया जायेगा।

::

अब तक 46500 किसानों को मिला लाभ

-इस योजना के तहत पिछले सात चरणों में लगभग 46500 किसानों को इस योजना का लाभ देते हुए उनका कर्जा माफ किया गया है। 11 सितम्बर 2017 को प्रथम चरण में लगभग 30 हजार किसानों का कर्जा माफ किया गया था। अब आठवें चरण के लिए एक बार फिर शासन के निर्देश पर पोर्टल खोला गया है। सातवें चरण तक लगभग 29610 किसानों ने ऑनलाइन शिकायत की है। इसमें जो किसान पात्र होंगे उन्हे भी लाभ दिया जायेगा।

::

14 अधिकारियों की टीम करती है पड़ताल

-शिकायत के बाद जिला स्तर के 14 अधिकारियो की टीम इसकी जाच पड़ताल करती है। इस टीम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एआर कॉपरेटिव, एलडीएम, सभी बैंकों के समन्वयक, जिला विज्ञान सूचना अधिकारी आदि शामिल होते है।

::

इस पोर्टल पर करे शिकायत

-किसान कर्ज माफी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते है। जो किसान पूर्व में शिकायत कर चुके है, वह पुन: शिकायत दर्ज न करे। आवेदन करते समय आधार कार्ड नम्बर, केसीसी नम्बर, भूमि सम्बन्धी विवरण को दर्शाना होगा। फिलहाल यह किसानों के लिए सुनहरा अवसर है।

::

एनपीए की शिकायत भी कर सकेंगे

-किसान एनपीए समाधान योजना से सम्बन्धित शिकायतों को भी इस पोर्टल पर दर्ज करा सकते है। फिलहाल, आज से खुल रहे पोर्टल को लेकर कृषि विभाग ने भी अपनी तैयारिया शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी