दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का अनशन

ललितपुर ब्यूरो : केन्द्र सरकार द्वारा जारी सूखा राहत की सूची में जनपद का नाम शामिल करवाये जाने की मा

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 12:53 AM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 12:53 AM (IST)
दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का अनशन

ललितपुर ब्यूरो : केन्द्र सरकार द्वारा जारी सूखा राहत की सूची में जनपद का नाम शामिल करवाये जाने की माँग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु), किसान संघ व भाकियू (अराजनैतिक) के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टरेट प्राँगण में अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर किसानों ने कहा कि सूखा और प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे जनपद को सूखा राहत की सूची में नाम शामिल न किया जाना किसानों के साथ छलावा है।

अनशन स्थल पर डटे किसानों के समर्थन में अब विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग भी आ गये है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक हरदयाल सिंह लोधी, सपा नेता उत्तम सिंह चौहान आदि ने भी किसानों के इस अनशन को जायज ठहराया। साथ ही सूची में नाम शामिल किये जाने की जोरदार वकालत की। वक्ताओं ने कहा कि कुछ वर्षाे से प्राकृतिक आपदायें जनपद में कहर बरपा रही है, कभी सूखा और अतिवृष्टि से फसलें तबाह हो जाती है, तो कभी ओलावृष्टि किसानों के अरमानों पर पानी फेर देती है। तुषार और पाला जैसी आपदायें भी किसानों को मुसीबत में डाल देती है। ऐसे में किसानों की हर सम्भव मदद की जानी चाहिए। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह बॉबी राजा पटसेमरा, केहर सिंह बुन्देला, जिला पंचायत सदस्य अतुल निरजन, लाखन सिंह पटेल, मधुसूदन त्रिपाठी, मर्दन सिंह यादव, राघवेन्द्र सिंह सिसौदिया, वीरेन्द्र सिंह बुन्देला, राजपाल यादव, रामस्वरूप निरजन, बृजेन्द्र सिंह, हनुमत सिंह, केहर सिंह राजपूत, रामस्वरूप दुबे, गौरव शर्मा, मलखान सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह बुन्देला, बृजेन्द्र सिंह परमार, रामलखन यादव, प्रमोद कुमार, बालकिशन, भगवत सिंह बुन्देला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी