रजनी हत्याकाण्ड : हत्यारोपियों के करीब पहुँची पुलिस

मिले अहम सुराग, जल्द हो सकता है खुलासा ललितपुर ब्यूरो : थाना जाखलौन अन्तर्गत ग्राम बरदेही में 15

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 01:11 AM (IST)
रजनी हत्याकाण्ड : हत्यारोपियों के करीब पहुँची पुलिस

मिले अहम सुराग, जल्द हो सकता है खुलासा

ललितपुर ब्यूरो :

थाना जाखलौन अन्तर्गत ग्राम बरदेही में 15 नवम्बर की रात रजनी राजा की हत्या कर शव गायब कर देने की बहुचर्चित घटना में पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुँच गयी है। सूत्रों की मानें, तो पुलिस के हाथ ऐसा अहम सुराग लगा है, जिसके आधार पर इस अंधे हत्याकाण्ड का जल्द खुलासा हो सकता है।

बताते चलें कि थाना नाराहट अन्तर्गत ग्राम गौना निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र फेरन सिंह 18 नवम्बर को जाखलौन पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी बहिन रजनी राजा पत्‍‌नी नौने राजा का विवाह वर्ष 1997 मे हुआ था। 15-16 नवम्बर की रात ससुरालीजनों ने उसकी बहिन की हत्या कर शव गायब कर दिया था। साथ ही उसकी बहिन के तीन बच्चे उसके पास भिजवा दिये थे, जबकि दो बच्चे पूर्व से ही उसके पास थे। पीड़ित ने बताया था कि अवैध सम्बन्धों के शक के चलते ससुरालीजनों ने ही साजिश के तहत उसकी बहिन की हत्या कर शव को गायब कर दिया और फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने पति नौने राजा पुत्र अजब सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र कमल सिंह, राजा बुन्देला पुत्र अजब सिंह, बेबी राजा पुत्र कमल सिंह, अफसर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह पुत्रगण प्रतिपाल सिंह, व सुखपाल सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासीगण ग्राम बरदेही थाना जाखलौन के खिलाफ धारा 302, 201, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस इस अंधे हत्याकाण्ड के खुलासे में जुट गयी थी। पुलिस अधीक्षक किरण एस के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए जाखलौन पुलिस के अलावा बार व पाली पुलिस को भी लगाया गया था। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस अंधे हत्याकाण्ड के खुलासे में हाथ पैर मार रही पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गया है, जिसके आधार पर पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। इस घटना के तार गाँव के बगल से गुजरी बेतवा नदी से भी जुड़े हुए है। कयास लगाये जा रहे है कि हत्यारों ने रजनी को नृशस तरीके से मौत के घाट उतारने के बाद बेतवा नदी में फेंक दिया होगा। सूत्रों की बात यदि सच माने तो पुलिस हत्यारोपियों की गिरेबाँ तक पहुँच गयी है। जिसके आधार पर जल्द ही इस अंधे हत्याकाण्ड का खुलासा हो सकता है। हालाँकि पुलिस इस सम्बन्ध में अभी कुछ भी नहीं बता पा रही है। फिलहाल यह अंधा हत्याकाण्ड पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हत्यारोपियों को दबोचने के लिए रात दिन एक कर रही है।

chat bot
आपका साथी