रागिनी संगीत के साथ युवा महोत्सव मल्हार का हुआ समापन

लखीमपुर : भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा महोत्सव मल्हार 2018 का समापन शुक्रव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Dec 2018 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 28 Dec 2018 10:57 PM (IST)
रागिनी संगीत के साथ युवा महोत्सव मल्हार का हुआ समापन
रागिनी संगीत के साथ युवा महोत्सव मल्हार का हुआ समापन

लखीमपुर : भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा महोत्सव मल्हार 2018 का समापन शुक्रवार को रागिनी संगीत कार्यक्रम के साथ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष निरूपमा बाजपेयी मौनी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए लगन व संस्कार आवश्यक है।

प्राचार्या डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का मंच है मल्हार, गीत, वाद्य, नृत्य की त्रई से संपूर्ण संगीत प्रतियोगिताएं छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में अभूतपूर्व योगदान करती हैं। शिवांगी और जस¨वदर कौर के संयोजन में रागिनी संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। तबला वादन में सिमरन गुप्ता प्रथम, राजरानी द्यतीय और निशा वर्मा तृतीय रहीं। शास्त्रीय गायन में शालिनी शर्मा प्रथम, प्रतिभा देवी द्यतीय और अदिती बाजपेयी तृतीय रहीं। छात्राओं ने रागदरबारी, राग मालकोष, राग शुद्ध कल्याण, मियां मल्हार राग प्रस्तुत किए। निर्णायक माधव चतुर्वेदी, पीयूष अवस्थी और दीनानाथ झा रहे। शुभ संगीत गायन प्रतियोगिता में शहनशाहे तरन्नुम मो. रफी को समर्पित की गई। इसमें 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें आरजू प्रथम, शालिनी द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक ने जब दिल से दिल टकराता है गीत प्रस्तुत किया। संगीतज्ञ ममता श्रीवास्तव और किरण अग्रवाल ने छात्राओं के उत्साहव‌र्द्धन के लिए 500 रूपये की धनराशि राशि दी। संगीतकार पीयूष अवस्थी, शितांश तिवारी, शिवा अवस्थी सहित कई लोगों ने गीत गाए।

chat bot
आपका साथी