उमस और पसीने से बेहाल हुए लोग

हर रोज से मंगलवार का दिन ज्यादा गर्म रहा। वहीं दिन भर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 11:05 PM (IST)
उमस और पसीने से बेहाल हुए लोग
उमस और पसीने से बेहाल हुए लोग

लखीमपुर : मंगलवार का दिन हर रोज से ज्यादा गर्म रहा। हालात यह रहे कि लोगों का पूरा दिन पानी पी पीकर कटा। लो वोल्टेज से धीरे-धीरे घूमते पंखे भी लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हुए। तपती धूप और आग उगलती सड़कों पर लोग निकले तो सिर ढक कर, लेकिन यह सिर ढक कर निकलना भी उनके लिए परेशानी का सबब रहा। दिनोंदिन गर्माता पारा अब लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है।

मंगलवार को सुबह से और तेज धूप थी जैसे-जैसे सूरज चढ़ने लगा गर्मी भी बढ़ने लगी और दिन चढ़ने के साथ लोग घरों में भी पसीना पोंछने लगे। मंगलवार को मौसम का पारा और चढ़ा अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर ढक कर निकले। पूरे दिन पंखा, कूलर, एसी की सहायता से लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते रहे। बार-बार बदलता मौसम का मिजाज भी लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। शाम के वक्त मुहल्लों में बड़े बुजुर्ग सड़कों के किनारे या घरों के चबूतरे पर बैठकर पंखा झलते नजर आए।

chat bot
आपका साथी