जारी रहा डोर टू डोर कूड़ा बटोरने का अभियान

लखीमपुर : शहर में दूसरे दिन भी डोर टू डोर कूड़ा बटोरने का अभियान जारी रहा। नगर पालिका परिषद द्वारा नग

By Edited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 08:59 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 08:59 PM (IST)
जारी रहा डोर टू डोर कूड़ा बटोरने का अभियान

लखीमपुर : शहर में दूसरे दिन भी डोर टू डोर कूड़ा बटोरने का अभियान जारी रहा। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में चलाए गए। इस अभियान में सभी मुहल्लों के सभासदों ने दूसरे दिन भी जोरदार भूमिका निभाई। सीटी की आवाज पर मकान मालिकों ने निकल कर ढेलियों कूड़ा डाला। दूसरे दिन चले इस अभियान में काफी संख्या में नगर वासियों ने भी सहयोग किया। लोगों ने बताया कि इस तरह से नगर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

शहर में दूसरे दिन नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान के तहत सभासदों के नेतृत्व में कूड़ा इकट्ठा किया गया। रामनगर वार्ड में सभासद अनूप शुक्ला के नेतृत्व में सफाई नायक राजीव मौर्या के साथ गौरव सक्सेना विकास, नितिन रजनीश अंकुर शुक्ला समेत अनेक लोगों ने इस सफाई अभियान में घरों से कूड़ा बटोरने में पूरा सहयोग किया। सभासद अनूप शुक्ला ने बताया कि यह मुहिम नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करेगी। इसमें नगर वासियों का भी सहयोग आपेक्षित हैं। उधर संकटा देवी सभासद कुमुदेश शंकर शुक्ला ने बताया कि संकटा देवी मंदिर से नीरूपुरी के मकान तक सफाई अभियान के तहत कूड़ा उठवाया गया। इसके अलावा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में से कूड़ा बटोरा गया। राजेश पटेल ने बताया कि मंगलवार सको सफाई अभियान रानी गंज गेट से शुरू हुआ और गल्ला मंडी को कोतवाली के पीछे के कई क्षेत्रों में चला। कुमुदेश शंकर शुक्ला ने बताया कि सफाई कर्मियों की कमी है आदि यह कमी पूरी करा दी जाए तो अभियान और सुगम हो जाएगा। अर्जुनपुरवा सभासद मोना तिवारी ने बताया कि मुख्य मार्ग के अलावा वार्ड के विभिन्न मार्गो में पर अभियान चला कर घरों से कूड़ा बटोरा गया है। इससे ऐसे कई स्थान जहां कूड़े से लोगों को दिक्कत होती थी। अब लोगों की समस्याएं खत्म हो रही है। निकट भविष्य में लोगों को आदत हो जाएगी कि वे सड़कों पर कूड़ा नहीं फेकेंगे। मुहल्ला ईदगाह सभासद मुन्नी देवी गुप्ता ने बताया कि सफाई अभियान मुख्य मार्ग से इकबाल अहमद के मकान तक और वहां से रामजानकी मंदिर तक चलाया गया है। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर भी चला है।

chat bot
आपका साथी