तहसीलदार ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा, सुनीं समस्याएं

तहसीलदार दल बल के साथ ग्राम नया पिड पहुंचे। रपटा पुल पर तीन से चार फुट बाढ़ का पानी चल रहा था। गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM (IST)
तहसीलदार ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा, सुनीं समस्याएं
तहसीलदार ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा, सुनीं समस्याएं

लखीमपुर : तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय ने बाढ़ क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। तहसीलदार दल बल के साथ ग्राम नया पिड पहुंचे। जहां ग्राम नया पिड जाने वाले रपटा पुल पर तीन से चार फुट बाढ़ का पानी चल रहा था। गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। तहसीलदार ने लेखपाल को रपटा पुल पर नाव चलाने के निर्देश दिए। ग्रामीण गुरमीत सिंह ने तहसीलदार से मांग की कि गिरिजा बैराज के फाटक बंद होने से बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए गिरिजा बैराज के फाटक खुले रखे जाएं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गिरिजा बैराज के फाटक खुले रखे जाएंगे। पिछले वर्ष ग्राम रपटा पुल पर बरसात के दौरान 3 महीने नाव चलाने वाले मनदीप सिंह का भुगतान न होने की बात भी ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताई। तहसीलदार ने लेखपाल को रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द नाविक मनदीप सिंह का पिछले वर्ष का बकाया भुगतान कराया।

chat bot
आपका साथी