तेंदुआ के लोगों को सरदार भगत सिंह खेल मैदान का तोहफा

मनरेगा में रोजगार के साथ ही अब ग्रामीणों की सेहत संवारने का खाका खींचा गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 11:02 PM (IST)
तेंदुआ के लोगों को सरदार भगत सिंह खेल मैदान का तोहफा
तेंदुआ के लोगों को सरदार भगत सिंह खेल मैदान का तोहफा

लखीमपुर: मनरेगा में रोजगार के साथ ही अब ग्रामीणों की सेहत संवारने का खाका खींचा गया। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गांव में खेल मैदान को प्रशासन साकार करने में जुटा है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर बांकेगंज ब्लाक की ग्राम तेंदुआ में करीब एक एकड़ भूमि पर मनरेगा योजना से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह खेल मैदान की सौगात मिलने जा रही।

ग्राम पंचायत तेंदुआ में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। जिसमें ग्रामीण प्रतिदिन व्यायाम, खेलकूद, योगा आदि से स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। हर्ष उल्लास, मनोरंजन एवं टहलने व बैठने के लिए एक उचित स्थान का निर्माण हो सका है। इससे ग्राम वासियों में खुशी है।

इन सुविधाओं से लैस है खेल मैदान

खेल मैदान में युवाओं के लिए ओपन जिम, बैडमिटन कोर्ट, बाउंड्री निर्माण, वाकिग पाथवे, योग स्थल, वालीबाल कोर्ट, शोभादार, आयुर्वेदिक, छायादार व फलदार पौधरोपण, महिला-पुरुष शौचालय, स्नानघर व चेंजिग रूम का निर्माण कराया जा रहा। इस खेल मैदान में विद्युतीकरण, स्ट्रीट लाइट, सुंदरीकरण निर्माण कार्य, बेंच निर्माण एवं स्टेज निर्माण कार्य प्रगति पर है। ग्राम प्रधान ने दान किया भूसा उपजिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कोरिगवां के ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह द्वारा पिपरिया कप्तान स्थित गोशाला में 53 क्विटल भूसा दान किया गया है। जिसको अपने वाहन से ही गोशाला तक पहुंचाया भी गया है। यह एक अच्छी पहल है। इस प्रयास से गोशाला का संचालन और सुचारु रूप से किया जा सकेगा। यदि इसी प्रकार कोई अन्य व्यक्ति भी गोशाला में भूसा दान करना चाहे तो वह अपने निकट स्थित गोशाला में भूसा चारा आदि अपनी स्वेच्छा से दान कर सकता है।

chat bot
आपका साथी