ठगी व धोखाधड़ी के आरोप में छह भारतीय नेपाल में गिरफ्तार

धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनके पास से 45000 रुपये व तीन मोबाइल और कुछ स्क्रैच कार्ड बरामद किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 09:23 PM (IST)
ठगी व धोखाधड़ी के आरोप में छह भारतीय नेपाल में गिरफ्तार
ठगी व धोखाधड़ी के आरोप में छह भारतीय नेपाल में गिरफ्तार

लखीमपुर : नेपाल के शहर धनगढ़ी में वहीं की पुलिस ने छह भारतीयों को ठगी व धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सभी भारतीय युवक जिला बहराइच के निवासी हैं। नेपाल में भारतीयों के पकड़े जाने की दो दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को दो भारतीय बाबाओं को बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जो वहां पर पत्थर के नग आदि बेंचने का काम करते थे।

जिला बहराइच के तहसील प्रयागपुर निवासी शैलेंद्र त्रिपाठी (26), सोही निवासी निरंजन सिंह (29), नरपत सिंह (24), आशीष सिंह (23), बिदेश्वरी सिंह (30) व पंकज कुमार तिवारी (39) नेपाल के शहर धनगढ़ी में स्क्रैच कार्ड के बदले उपहार देने का काम करके रोजी रोटी कमा रहे थे। शुक्रवार को धनगढ़ी के वार्ड नंबर चार से नेपाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन पर जनता से ठगी व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनके पास से 45,000 रुपये व तीन मोबाइल और कुछ स्क्रैच कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी छह लोगों को जेल भेज दिया है। नेपाल पुलिस द्वारा ठगी व बच्चा चोरी करने के आरोप में बीते दो दिनों में भारतीयों को गिरफ्तार करने की यह दूसरी घटना है। भारतीय बाबाओं को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को छह अन्य भारतीयों को ठगी के आरोप में नेपाल पुलिस का जेल भेजना चर्चा का विषय बना हुआ है। इन भारतीय युवकों का कहना है कि वे लोग किसी से कोई ठगी नहीं कर रहे थे। वे स्क्रैच कार्ड कम मूल्य में बेंचते थे और उसको स्क्रैच करने के बाद जो उपहार निकलता था वह खरीदार को दे देते थे। उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।

chat bot
आपका साथी