भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सचिव की छुट्टी

लखीमपुर: लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे स्थानीय किसान सेवा सहकारी समिति सचिव सुधीर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 11:08 PM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सचिव की छुट्टी
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे सचिव की छुट्टी

लखीमपुर: लगातार भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे स्थानीय किसान सेवा सहकारी समिति सचिव सुधीर बाबू को समिति अध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने बोर्ड बैठक के बाद रिलीव कर दिया है। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई वर्षों से भीरा समिति में उक्त सचिव द्वारा गैरहाजिर रहने के बावजूद मनमानी से हाजिरी लगाई जा रही थी। बैलेंस शीट बगैर बोर्ड को जानकारी दिए बनाकर दो लाख 78 हजार रुपयों का घाटा वर्ष 2017-18 में दिखा दिया गया था। बिना एजीएम और संचालक मंडल को जानकारी दिए वे कार्य कर रहे थे। आय-व्यय का ब्यौरा भी बोर्ड को नहीं दिया गया जोकि शासनादेश का खुला उल्लंघन है। इतना ही नहीं उनपर आरोप लगे कि समिति क्षेत्र के बाहर के किसानों को ऋण उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन पर अन्य तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। जांच में वे दोषी भी पाए गए। इसके चलते उन्हें समिति से कार्य मुक्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्य लेखाकार रामचंद्र वर्मा को कार्यवाहक समिति सचिव का दायित्व सौंपा गया है। मामले की जानकारी एआर लखीमपुर मंगल ¨सह को दी गई है। बैठक में प्रहलाद गुप्ता, मुनीष कुमार, रामनाथ, भूपेंद्र ¨सह, राम औतार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी