भाजपा ही अनसूचित जाति की सच्ची हितैषी : जुगुल

लखीमपुर : अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लिए भाजपा ही सबसे बड़ी हिमायती है। प्रदेश में वंचित स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:30 PM (IST)
भाजपा ही अनसूचित जाति की सच्ची हितैषी : जुगुल
भाजपा ही अनसूचित जाति की सच्ची हितैषी : जुगुल

लखीमपुर : अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लिए भाजपा ही सबसे बड़ी हिमायती है। प्रदेश में वंचित समाज को जोड़ने का कार्य करेंगे। यह बात गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में भाजपा के प्रदेश प्रवकता जुगुल किशोर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। राज्य सभा सांसद रहे जुगुल किशोर को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार लखीमपुर आगमन पर वे पत्रकारों से रूबरू हुए। इससे पहले शिव शक्ति पैलेस में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पांच स्मारक भाजपा मुखिया नरेंद्र मोदी ने बनवाए हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भवन जब बिक रहा था तो उसे बसपा मुखिया मायावती ने खरीदने से इंकार कर दिया। भाजपा में अनुसूचित जाति समाज को पूरा सम्मान मिल रहा है, उन्हें अनुसूचित और वंचित समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी मिली है, जिसे वह पूरी इमानदारी के साथ निभाएंगे। इनके अलावा भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, अर¨वद गिरी, आशु मिश्रा, मनोज अग्रवाल, बेबी अवस्थी आदि उपस्थित थे। संचालन मनोज वर्मा ने किया।

जिला पंचायत सभागार में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों, रीतियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। भाजपा ने प्रदेश में स्वच्छ सरकार कानून का राज और विकास के कार्य किए हैं। माफिया जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। अपराधों में गिरावट आई है। अब तक आठ हजार बेरोजगारों को नौकरियां मिल चुकी हैं। गन्ने का भुगतान हो रहा है। एससीएसटी एक्ट को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नया एक्ट नहीं है। किसी को भी एक्ट का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा, पीड़ित को न्याय दिलाएंगे। एक्ट के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम विरोध करना है। धान खरीद और गोशाला के सवालों पर उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर है। इसकी व्यवस्था की जा रही है। कचड़े को लेकर उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है, हर जिले में एकत्र हो रहे कचड़े से बिजली बनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी