सलमान खान को जेल भेजने व कलर्स टीवी चैनल को तत्काल बंद करने की मांग

साथ बेड शेयर कराया जाता है। इस शो का एक टास्क है जिसमें लड़का और लड़की खाना मुंह से एक दूसरे के मुंह में देते हैं कुछ भद्दे सीन ऐसे भी दिखाए जाते हैं जिन्हें परिवार के साथ देखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी धर्म में लड़का- लड़की के बीच उचित दूरी रखने की परंपरा है। बिग बॉस ने इस परंपरा को भी कुचलने का काम किया है जो नाकाविले बर्दाश्त है। बिग बॉस शो को प्रतिबंधित करने एवं भारतीय संस्कृति और सभ्यता से खिलवाड़ करने व समाज में लव जिहाद का जहर घोलने वाले अभिनेता सलमान खान को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा शो का प्रसारण दे रहे कलर्स टीवी चैनल को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:20 AM (IST)
सलमान खान को जेल भेजने व कलर्स टीवी चैनल को तत्काल बंद करने की मांग
सलमान खान को जेल भेजने व कलर्स टीवी चैनल को तत्काल बंद करने की मांग

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बीएल द्विवेदी ने कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस को तत्काल प्रतिबंधित करने एवं भारतीय संस्कृति और सभ्यता से खिलवाड़ करते हुए समाज में लव जिहाद का जहर घोल रहे अभिनेता सलमान खान के विरुद्ध कार्रवाई कर गिरफ्तार किए जाने की भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर से मांग की है। भारत सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि अभिनेता सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस समाज में अश्लीलता फैला रहा है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ खिलवाड़ कर इस शो ने अश्लीलता और फूहड़ता के बीच की मामूली रेखा को भी पार कर दिया है। बिग बॉस शो में लड़के और लड़कियों को एक साथ बेड शेयर कराया जाता है। इस शो का एक टास्क है जिसमें लड़का और लड़की खाना मुंह से एक दूसरे के मुंह में देते हैं, कुछ भद्दे सीन ऐसे भी दिखाए जाते हैं जिन्हें परिवार के साथ देखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी धर्म में लड़का- लड़की के बीच उचित दूरी रखने की परंपरा है। बिग बॉस ने इस परंपरा को भी कुचलने का काम किया है, जो नाकाविले बर्दाश्त है। बिग बॉस शो को प्रतिबंधित करने एवं भारतीय संस्कृति और सभ्यता से खिलवाड़ करने व समाज में लव जिहाद का जहर घोलने वाले अभिनेता सलमान खान को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा शो का प्रसारण दे रहे कलर्स टीवी चैनल को भी तत्काल बंद कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी