पसियनपुरवा शारदा के निशाने पर, समदहा में भी कटान तेज

लखीमपुर : इलाके की शारदा और घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ कई गांवों में कटान त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:26 PM (IST)
पसियनपुरवा शारदा के निशाने पर, समदहा में भी कटान तेज
पसियनपुरवा शारदा के निशाने पर, समदहा में भी कटान तेज

लखीमपुर : इलाके की शारदा और घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ कई गांवों में कटान तेजी से हो रहा है, जिसमें घाघरा ने ईसानगर इलाके के कैरातीपुरवा में तीन घरों को काट लिया है। वहीं शारदा नदी पसियनपुरवा समदहा में तेजी से कटान कर रही है। पसियनपुरवा में लोग नदी के किनारे से अपने घरों को हटाकर सुरक्षित स्थानों की ओर ले जा रहे हैं।

शारदा और घाघरा नदियों ने अब तक तहसील के 48 गांवों को चपेट में ले लिया है। इससे शारदा ने पसियनपुरवा, रैनी, समदहा, चहमलपुर में कटान तेज कर दिया है। पसियनपुरवा गांव के पास नदी पहुंच गई है। लोग अपने घरों को नदी के पास उजाड़ कर दूर ले जा रहे हैं। वहीं समदहा में भी नदी प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गई है और कभी भी स्कूल कट सकता है। अब तक तहसील क्षेत्र में घाघरा और शारदा नदियों के कहर से 48 गांव प्रभावित हैं, जिनमें घाघरा से 25 और शारदा से 23 गांव प्रभावित हैं। दोनों नदियों के कहर से 26830 की जनसंख्या प्रभावित हैं। वहीं घाघरा और शारदा ने 276 हेक्टेयर जमीन फसल सहित काट ली है। क्षेत्र में बह रही शारदा नदी के किनारे रैनी, चिकनाजती, समदहा, पसियनपुरवा, खगियापुर, चहमलपुर में कटान हो रहा है पर एकाएक पसियनपुरवा में नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। वहीं घाघरा से बगहा, गुलरिया, कैरातीपुरवा में कटान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी