कमल संदेश बाइक रैली में जुड़े हजारों कार्यकर्ता

लखीमपुर: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:08 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली में जुड़े हजारों कार्यकर्ता
कमल संदेश बाइक रैली में जुड़े हजारों कार्यकर्ता

लखीमपुर: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली जीआईसी से निकाली गई। रैली की अगुवाई सांसद अजय मिश्र टैनी और जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने की। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, सदर विधायक योगेश वर्मा, पलिया विधायक रोमी साहनी, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजापुर के रास्ते से हनुमान मंदिर गुलरीपुरवा तक गयी। इस दौरान मुख्य अतिथि बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी पद्मसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आने वाले 2019 के चुनाव में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। रैली के संचालक संयोजक सुनील ¨सह, कार्यक्रम संयोजक अनिल यादव रहे। इस रैली में नगर पालिका अध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपाई, भाजपा नेता आशू मिश्र, शरद मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, पुष्पा ¨सह सहित तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। धौरहरा सांसद ने भी निकाली यात्रा फोटो नंबर 25

धौरहरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने भी शनिवार को कमल संदेश यात्रा के तहत धौरहरा से हरगांव तक बाइक रैली का संचालन किया। सांसद की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों बाइक पर सवार होकर लोगों को जागरूक किया और संकल्प लिया कि सारे कार्यकर्ता 2019 की तैयारी में जुट जाएं। ये रैली सीतापुर जिले के हरगांव कस्बे में एक सभा के साथ खत्म हुई।

रैली में मुख्य रूप से राजीव मिश्रा संयोजक लोकसभा धौरहरा, विधायक शशांक त्रिवेदी महोली, सुरेश राही हरगांव, सौरभ ¨सह सोनू विधायक कस्ता लखीमपुर, बाला प्रसाद अवस्थी धौरहरा, लोकेन्द्र प्रताप ¨सह मोहम्मदी, दिनेश गुप्ता टीटू, कन्हैया मेहरोत्रा नपा अध्यक्ष मोहम्मदी आदि नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी