गांधी बनकर मांगा न्याय अब भगत सिंह बनकर छीनने पर मजबूर

न्याय के लिए संघर्ष कर रहे दिवंगत पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना के परिवार का धरना जारी है। हालांकि गांव में धरने पर बैठे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:07 AM (IST)
गांधी बनकर मांगा न्याय अब भगत सिंह बनकर छीनने पर मजबूर
गांधी बनकर मांगा न्याय अब भगत सिंह बनकर छीनने पर मजबूर

लखीमपुर : न्याय के लिए संघर्ष कर रहे दिवंगत पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना के परिवार का धरना जारी है। हालांकि गांव में धरने पर बैठे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा। इसको देखते हुए पीड़ित परिवार, ग्रामीणों एवं राजनीतिक दलों के सहयोग से धरने को सड़क एवं शहर तक ले जाने पर विवश है।

रविवार को धरने पर बैठे पूर्व विधायक के पुत्र संजीव ने कहा कि केवल गांव त्रिकोलिया पढुआ ही नहीं, बल्कि पूरा क्षेत्र उनका परिवार है। इसलिए जल्द ही क्षेत्र के लोगों से चर्चा कर धरने को मजबूत किया जाएगा। पिछले 13 दिनों से गांधी बनकर न्याय मांग रहे थे, लेकिन अब सरदार भगत सिंह बन कर न्याय छीनने पर प्रशासन ने मजबूर कर दिया है। अभी तक खुले घूम रहे दोषियों को पुलिस ने जेल नहीं भेजा है। जांच के बाद सीओ के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। राजनीतिक दलों एवं क्षेत्र की जनता के सहयोग से धरने को गांव से निकालकर सड़क शहर तक ले जाने पर विवश होना पड़ेगा। इसके लिए सोमवार की शाम क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति पर वार्ता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी