प्रश्न मंच में भगवत गीता से संबंधित पूछे सवाल

परिषद के अध्यक्ष अनिल शुक्ला और संयोजक यज्ञदत्त मिश्रा ने प्रतिभागियों से भगवत गीता से संबंधित सवाल पूछे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Aug 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 11:18 PM (IST)
प्रश्न मंच में भगवत गीता से संबंधित पूछे सवाल
प्रश्न मंच में भगवत गीता से संबंधित पूछे सवाल

लखीमपुर : भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शहर के झंडी लान में प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष अनिल शुक्ला और संयोजक यज्ञदत्त मिश्रा ने प्रतिभागियों से भगवत गीता से संबंधित सवाल पूछे। सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन जान्वी मिश्रा ने किया। शाखा सचिव परम वर्मा, वित्त सचिव विनोद तोलानी, मुख्य संरक्षक शरद गुप्ता, हरीप्रकाश त्रिपाठी, सतीश चंद्र टंडन, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जेपी मिश्र, डॉ. प्रदीप गुप्ता, राजेश वर्मा, मानवेंद्र सिंह, संजय, रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट, सुरेश चंद्र गुप्ता, मधुलिका त्रिपाठी, महिला संयोजिका अनामिका, ज्ञानेंद्र सक्सेना, शशिबाला सक्सेना, छोटेलाल, मनुल वर्मा, रामासरे, रामबहादुर मिश्रा, नरेश चंद्र वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी