तिरंगा लेकर छोटी काशी रवाना हुए शिव भक्त

लखीमपुर : बारिश के बीच रविवार को नगर से कांवड़ियों का एक दल भगवान शिव के जलाभिषेक क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Aug 2018 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 12 Aug 2018 11:12 PM (IST)
तिरंगा लेकर छोटी काशी रवाना हुए शिव भक्त
तिरंगा लेकर छोटी काशी रवाना हुए शिव भक्त

लखीमपुर : बारिश के बीच रविवार को नगर से कांवड़ियों का एक दल भगवान शिव के जलाभिषेक को निकला जिसका नेतृत्व भाजयुमो नेता उदयवीर ¨सह ने किया। दल को चीनी मिल के पास से रवाना किया गया। शिव भक्तों का यह दल देशभक्ति से भी ओतप्रोत नजर आया। दल तिरंगा झंडा लेकर चल रहा था। बारिश की परवाह किए बिना ही सभी बिना रूके आगे बढ़े जा रहे थे। इस दौरान यहां कुलदीप कश्यप, र¨वद्र गुप्ता, सुनील प्रजापति, आशु वर्मा, बृजेश यादव, पंकज, अम्बिकेश, उपेंद्र, विनोद महाजन, लालू, सौरभ आदि मौजूद रहे। उधर निघासन स्टेट हाइवे पर नौगवां में शिव भक्तों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई। य

ढखेरवा संवादसूत्र के अनुसार सावन के पवित्र माह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गाजे बाजे के साथ अलग अलग जत्थों में कांवड़िये छोटी काशी के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा की इस कड़ी में ढखेरवा से प्रधान राकेश वर्मा, चचरा से प्रधान सगीर अहमद, बिछुली से प्रधान मनोज पांडेय, तेलियार से प्रधान राकेश वर्मा, सुजानपुर से प्रधान अच्छेलाल, पढुआ से प्रधान राम ¨सह मौर्य के नेतृत्व में अलग अलग जत्थों में गाजे बाजे के साथ कांवड़िये रवाना हुए। इसके अलावा मल्ल बेहड़, दुलही, नौवापुर, जमहौरा, लखहा, गौरिया, सिसैया, दरेरी आदि दर्जनों गांवों से कांवड़ियों के जत्थे गाजे बाजे के साथ छोटी काशी गोला और लिलौटीनाथ महेवागंज के लिये रवाना हुए। इस बार कांवड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी