बार संघ चुनाव में शिवकुमार अध्यक्ष व अमित महामंत्री

बार संघ के वार्षिक चुनाव में मतगणना के नतीजे आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:31 PM (IST)
बार संघ चुनाव में शिवकुमार अध्यक्ष व अमित महामंत्री
बार संघ चुनाव में शिवकुमार अध्यक्ष व अमित महामंत्री

लखीमपुर: बार संघ के वार्षिक चुनाव में मतगणना के नतीजे आ गए। जिसमें अध्यक्ष व महामंत्री सहित हुए अन्य पदों का परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर शिवकुमार सिंह ने प्रदुमन मिश्रा को 39 मतों से हराकर जीत हासिल की।

सुबह बजे से बार संघ के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। तीन बजे तक कुल 373 में से 356 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। उसके बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार सिंह को 147 तथा प्रदुमन मिश्रा को 108 व योगेश चंद्र श्रीवास्तव को 99 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार शिव कुमार सिंह ने प्रदुमन मिश्रा को 39 मतों से हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। महामंत्री पद के लिए अमित कुमार मिश्रा को 197 मत तथा त्रिदीप त्रिवेदी को 156 मत मिले। महामंत्री पद पर अमित कुमार मिश्रा ने 41 मतों से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद के लिए रामकिशोर शर्मा को 189 मत तथा आलोक शुक्ला को 164 मत प्राप्त हुए। जिसमें रामकिशोर शर्मा ने आलोक शुक्ला को 25 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार गुप्ता को 184 व नरेंद्र बहादुर सिंह को 170 मत मिले। इस प्रकार दीपक कुमार गुप्ता 14 वोटों से विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर कुल दो मत व महामंत्री पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर तीन तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो मत अवैध घोषित किए गए। इस अवसर पर ज्येष्ठ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ गुप्त, कैलाश त्रिवेदी, जयप्रकाश त्रिवेदी, नरेंद्र नाथ गुप्त, बीपी सिंह, आदित्य प्रकाश सिंह, सरदार अली, सतीश चंद गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि सदस्यों ने चुनाव की प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान सुरक्षा की ²ष्टि से काफी पुलिस बल भी उपस्थित रहा। मतगणना देर शाम तक चलती रही।

chat bot
आपका साथी