शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: एमएलसी

एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव है। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वे गुरुवार को फूलमती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशीनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 11:34 PM (IST)
शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: एमएलसी
शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: एमएलसी

कुशीनगर : एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव है। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वे गुरुवार को फूलमती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशीनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि दौ ता तिन, भंते अशोक आदि ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने भिक्षु महावीर शिक्षण हाल का लोकार्पण व चंद्रमणि शिक्षण का शिलान्यास किया। एबी ज्ञानेश्वर के जन्मदिन पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विराट यादव प्रथम, महेश कुशवाहा द्वितीय व विवेक तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला में रंजना कुशवाहा को प्रथम, मधु यादव द्वितीय व प्रिया कुशवाहा को तृतीय स्थान मिला। हाईस्कूल सत्र 2018-19 के टापर मिर्जा कासिफ बेग सहित 11 मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता ज्ञानेश्वर व संचालन सुनील दूबे ने किया। स्वागत प्रबंधक दिनेश यादव ने किया। गीता पाठक, राकेश सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, किरन सिंह, विश्वनाथ गुप्त, राहुल यादव, स्नेहलता पांडेय, रामजीत सिंह, मुकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी