दीवार से दबकर दो मासूम जख्मी

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव पिपरा टोला में शनिवार की शाम दीवार गिरने से पड़ोसी के दो मासूम बच्चियां दबकर बुरी तरह जख्मी हो गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रे़फर कर दिया। रमेश की दीवार जर्जर थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 11:23 PM (IST)
दीवार से दबकर दो मासूम जख्मी
दीवार से दबकर दो मासूम जख्मी

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव पिपरा टोला में शनिवार की शाम दीवार गिरने से पड़ोसी के दो मासूम बच्चियां दबकर बुरी तरह जख्मी हो गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रे़फर कर दिया। रमेश की दीवार जर्जर थी। जय कुमार की दो पुत्रियां करिश्मा दो वर्ष और मुस्कान चार वर्ष दीवार के पास अपने दरवा•ो के सामने खेल रही थी। तब तक भरभरा कर गिर गयी। दोनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं। आसपास के लोगों ने ईंट हटा कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों बच्चियों की हालत नाजुक बताई जाती है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी