मार्ग दुर्घटनाओ में दो घायल एक की हालत नाजुक

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग पर दो अलग- अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत नाजुक है। सर्वेश कुशवाहा ग्राम मैला नहहवां प्रति दिन की भांति अपनी गन्ने से जूस निकालने वाली मशीन को लेकर अपने घर से दुदही आ रहें थे कि गन्ना लदा ट्रक ने चिरकुटहां के पास पीछे से ठोकर मार दिया जिसे वह बुरी तरह घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:38 PM (IST)
मार्ग दुर्घटनाओ में दो घायल एक की हालत नाजुक
मार्ग दुर्घटनाओ में दो घायल एक की हालत नाजुक

कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग पर दो अलग- अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक है। सर्वेश कुशवाहा ग्राम मैला नहहवां प्रति दिन की भांति अपनी गन्ने से जूस निकालने वाली मशीन को लेकर अपने घर से दुदही आ रहें थे कि गन्ना लदा ट्रक ने चिरकुटहां के पास पीछे से ठोकर मार दिया ,जिसे वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोग उसे गोड़रिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जबकि दूसरी घटना में गीदहवां टैक्सी स्टैंड पर बिना नंबर के बाइक की ठोकर से बहारन पुत्र जंगली घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जाती है।

chat bot
आपका साथी