पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित किया श्रद्धासुमन

कहा कि राष्ट्र की प्रगति के सूत्रधार दूरदर्शी एवं प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उनकी दूरदर्शिता से आज की जरूरतों को देश बहुत पहले ही समझ लिया था। उन्होंने भारत को 21 वीं सदी की दहलीज पर इस तरीके से खड़ा किया कि हम आईटी से लेकर हाइवे शिक्षा से लेकर विज्ञान और तकनीक समेत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 11:59 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित किया श्रद्धासुमन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित किया श्रद्धासुमन

कुशीनगर: नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कहा कि राष्ट्र की प्रगति के सूत्रधार, दूरदर्शी एवं प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उनकी दूरदर्शिता से आज की जरूरतों को देश बहुत पहले ही समझ लिया था। उन्होंने भारत को 21 वीं सदी की दहलीज पर इस तरीके से खड़ा किया कि हम आईटी से लेकर हाइवे, शिक्षा से लेकर विज्ञान और तकनीक समेत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ही देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मत देने का अधिकार दिया और पंचायती राज व्यवस्था लाकर सभी वर्ग को बराबरी का अधिकार दिया था। पीसीसी सदस्य नवीज आलम, विकास कुमार, सिद्धार्थ चौरसिया, बाल गोविद सैनी आदि मौजूद रहे। जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भी पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक निधि से एंबुलेंस की स्वीकृति

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपनी निधि से सभी सुविधाओं से लैस एंबुलेंस क्रय करने के लिए धन अवमुक्त करने को पत्र जारी किया है। पत्र के साथ जागृति हास्पिटल की चिकित्सा एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन की प्रतिलिपि संलग्न कर लिखा है कि एंबुलेंस विधानसभा क्षेत्र के तमकुहीराज चौराहा, गोविद नगर कालोनी, ओवरब्रिज के उत्तर दिशा में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कोविड-19 महामारी से निपटने में क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी