कृषि वानिकी योजना में लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे

प्रदेश सरकार द्वारा ट्रायल के लिए शुरू की गई कृषि वानिकी योजना के तहत कसया रेंज के 500 किसानों द्वारा तीन लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। शुक्रवार को कुशीनगर नर्सरी का निरीक्षण क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत प्रसाद ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 11:08 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 11:08 PM (IST)
कृषि वानिकी योजना में लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे
कृषि वानिकी योजना में लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे

कुशीनगर: प्रदेश सरकार द्वारा ट्रायल के लिए शुरू की गई कृषि वानिकी योजना के तहत कसया रेंज के 500 किसानों द्वारा तीन लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। शुक्रवार को कुशीनगर नर्सरी का निरीक्षण क्षेत्रीय वन अधिकारी अमरजीत प्रसाद ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कुशीनगर नर्सरी के अतिरिक्त कसया रेंज के बकुलहर, रुद्वलिया और मेंहदीगंज नर्सरी में भी पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें युकेलिप्टस, सागौन, अमरूद, शीशम, कदंब, अर्जुन, बालमखीरा, बरगद आदि सहित 20 प्रजाति के पौधे हैं। फसलों के साथ-साथ पौधरोपण कर दोहरा लाभ प्राप्त करना योजना की मुख्य विशेषता है। यदि योजना सफल रही तो ट्रायल में चल रही यह योजना स्थाई रूप से लागू कर दी जाएगी। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग कसया रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी ने कहा है कि प्रदेश के 22 जनपदों में योजना ट्रायल पर है।

chat bot
आपका साथी