विधायक आवास पर असलहा लहराने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर धावा बोलने वाले बदमाशों में फरार चल रहे मुख्य आरोपित नीतिश उर्फ गोलू तिवारी को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। उसकी तलाश में स्वाट सहित पुलिस की कई टीमें लगाई गईं थीं। हालांकि पुलिस इसे लेकर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि पुलिस शीघ्र ही इस प्रकरण से पर्दा हटाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 23 Feb 2020 06:08 AM (IST)
विधायक आवास पर असलहा लहराने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार
विधायक आवास पर असलहा लहराने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार

कुशीनगर: कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर धावा बोलने वाले बदमाशों में फरार चल रहे मुख्य आरोपित नीतिश उर्फ गोलू तिवारी को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। उसकी तलाश में स्वाट सहित पुलिस की कई टीमें लगाई गईं थीं। हालांकि पुलिस इसे लेकर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि पुलिस शीघ्र ही इस प्रकरण से पर्दा हटाएगी।

नीतिश की तलाश में स्वाट तथा कसया पुलिस सहित पुलिस की चार टीमें लगाईं गईं थीं। जो संभावित जगहों पर दबिश दे रहीं थीं। घटना में शामिल अविनाश यादव व अभिषेक मिश्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे नीतिश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ गया था। विधायक मणि ने भी बीते दिनों प्रमुख सचिव गृह से मिलकर घटना की जानकारी दी थी। प्रमुख सचिव गृह ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बता दें कि बीते 15 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे नीतिश अपने दो सहयोगियों अविनाश व अभिषेक के साथ विधायक आवास पर धावा बोल सनसनी फैला दी थी। विधायक व उनके परिजनों को जान की धमकी दी थी। विधायक की तहरीर पर कसया पुलिस ने तीनों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर अविनाश व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस फरार मुख्य आरोपित के करीब पहुंच गयी है, शीघ्र ही पूरे प्रकरण से पर्दा हटेगा।

--

chat bot
आपका साथी