अखिलेश सरकार में हुआ उप्र का चहुंमुखी विकास : राधेश्याम

पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम ¨सह ने कहा कि सपा सरकार में कराए गए विकास कार्य ही लोकसभा चुनाव 2019 में मुद्दा होगा। भाजपा की कथनी-करनी में भेद है जनता यह बात जान चुकी है। अखिलेश सरकार में हुए विकास कार्याें को जन-जन तक पहुंचा सपा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 11:23 PM (IST)
अखिलेश सरकार में हुआ उप्र का चहुंमुखी विकास : राधेश्याम
अखिलेश सरकार में हुआ उप्र का चहुंमुखी विकास : राधेश्याम

कुशीनगर : पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम ¨सह ने कहा कि सपा सरकार में कराए गए विकास कार्य ही लोकसभा चुनाव 2019 में मुद्दा होगा। भाजपा की कथनी-करनी में भेद है जनता यह बात जान चुकी है। अखिलेश सरकार में हुए विकास कार्याें को जन-जन तक पहुंचा सपा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। वे मंगलवार को गांव सुम्हाटार में आयोजित समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन हो रहा है। योगी सरकार में आज हर तरफ अराजकता का माहौल है। अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी। कार्यक्रम को युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय ¨सह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सीताराम ने की, संचालन अवधेश यादव ने किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र हाटा के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, बालकृष्ण मिश्र, तुफानी निषाद, रामपरसन ¨सह, हीरालाल प्रजापति, कमरूद्दीन, साधुशरण पांडेय, सुमंत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी