जुलूस निकालकर मांगी पंडाल लगाने की अनुमति

कुशीनगर के छितौनी में पूजा पंडाल लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां 50 वर्ष से वह लोग पूजा पंडाल लगाते आ रहे थे वहां की भूमि पर कुछ लोगों ने मालिकाना हक जताते हुए पंडाल लगाने से रोक दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:10 AM (IST)
जुलूस निकालकर मांगी पंडाल लगाने की अनुमति
जुलूस निकालकर मांगी पंडाल लगाने की अनुमति

कुशीनगर : छितौनी कस्बा में 50 वर्षों से जिस भूमि पर पूजा का पंडाल लगाया जाता रहा है उस पर कुछ लोगों मालिकाना हक जताते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। उसी जगह पंडाल लगाने की मांग को लेकर शनिवार को बजरंग दल समिति व नव कुंजल दूर्गा पूजा समिति से जुड़े युवाओं ने जुलूस निकाली।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिस जगह पर पांच दशक से पंडाल लगाया जाता रहा है, इस वर्ष भी वहां आयोजन की अनुमति दी जाए। जुलूस में शामिल मनोज गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संदीप कुशवाहा, टाइगर जायसवाल, सुमित गुप्ता, प्रकाश गुप्ता आदि ने कहा कि छितौनी कस्बा के कुछ लोग पंडाल लगाने पर आपत्ति जताने लगे हैं। एसडीएम ने बताया कि जिस भूमि पर दुर्गा पंडाल लगाने की मांग की जा रही है, उस पर मालिकाना हक का मामला विचाराधीन है। शर्त के आधार पर अनुमति दी जाएगी।

भाजपा के महासंपर्क अभियान की बांटी गई जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन और प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियों का पत्रक बांटेंगे।

जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने बताया कि अभियान की शुरुआत रविवार को जनपद में विभिन्न जगहों पर की जाएगी। पूर्व विधायक डा. पीके राय तरयासुजान में, सांसद देवरिया डा. रमापति राम त्रिपाठी सलेमगढ़ बाजार में, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे रामकोला में, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा नारायनपुर में, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी अंध्या में, विधायक पवन केडिया हाटा नगर में, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना नगर में, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी रामपुर गोनहां में महासंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी