नए जिलाध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत

सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:06 AM (IST)
नए जिलाध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत
नए जिलाध्यक्ष का सपाइयों ने किया स्वागत

कुशीनगर: सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार का स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी तहसीलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। संचालन पूर्व जिला महासचिव शुकुरुल्लाह अंसारी ने किया। एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक कासिम अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव, सचिद्र यादव, शंभू चौधरी, एनपी कुशवाहा, मिठाई लाल यादव, कैसर जमाल टीटू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी