सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े

मां वनस्पति सेवा समिति व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से गुरुवार को क्षेत्र के गांव बेलवा बुजुर्ग में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। गौरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:51 PM (IST)
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े

कुशीनगर : मां वनस्पति सेवा समिति व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से गुरुवार को क्षेत्र के गांव बेलवा बुजुर्ग में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। गौरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है। बेटा एक घर तो बेटी दो घरों का आंगन रोशन करती हैं। बेटियां आज बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। राधा संग वकील, नीतू संग विनय व मंजू संग सुजीत एक दूजे के हुए। नवविवाहित जोड़े को भाजपा नेता विजय कुमार दूबे, पुजारी सुदामा दास, कांग्रेस नेता पंचानंद मिश्र, हियुवा के संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, कलाम सिद्दिकी, कन्हैया पांडेय, अमिताभ मिश्र, विजय शंकर तिवारी, राणा प्रताप ¨सह, नंदलाल विद्रोही, भोलानाथ ¨सह, दिलीप यादव, महेंद्र दूबे, राणा प्रताप मिश्र, मनोज तिवारी, विष्णु प्रताप ¨सह, फुलेना यादव, लालता प्रसाद आदि ने आशीर्वाद दिया। अध्यक्षता संजय ¨सह चौहान ने की। संचालन ग्राम प्रधान अनिल निर्मल ने किया। इस अवसर अजय गोविन्द राव, योगेंद्र ¨सह, सुरेंद्र कुशवाहा, अमरजीत ¨सह, पवन तिवारी, महंथ कुशवाहा, डॉ. गोपीचंद्र कुशवाहा, इंद्रजीत मिश्र आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी