कुशीनगर में सांसद ने दिए एई के खिलाफ जांच के निर्देश

कुशीनगर के दुदही ब्लाक के कई गांवों में रूरल-अर्बन मिशन के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 11:30 PM (IST)
कुशीनगर में सांसद ने दिए एई के खिलाफ जांच के निर्देश
कुशीनगर में सांसद ने दिए एई के खिलाफ जांच के निर्देश

कुशीनगर : दुदही विकास खंड के पडरौन मडुरहीं, बांसगांव, बड़हरा व सिकटिया का चयन डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल-अर्बन मिशन में हुआ है। पांच वर्ष से इस योजना के तहत विकास कार्य हो रहे हैं। बांसगांव के टोला जमुआन में 1.24 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन यात्री आवास की छत खुलने के बाद गड़बड़ी मिली। क्षेत्रीय सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

सांसद ने डीआरडीए के एई राजेश अग्रवाल को तलब कर जानकारी ली। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने पांचों गांव में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने की शिकायत की। सांसद ने कार्यदायी संस्था के एई को तलब किया। एई धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी सांसद के सवाल का समुचित जवाब न दे सके। सांसद ने उन्हें फटकार लगाते हुए जांच के लिए शासन से संस्तुति करने को कहा। दुदही में साढे़ सात लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन की दीवार व छत के क्षतिग्रस्त होने का निरीक्षण किया। जमुआन में 1.24 करोड़ की लागत से धर्मशाला, संत निवास, शिवमंदिर, शौचालय व सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। अवर अभियंता कृष्ण कुमार मिश्र, राहुल गुप्ता, बीडीओ संदीप सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, धनंजय तिवारी, नवीन ओझा, हरेंद्र सिंह, कन्हैया यादव, अनिल कुशवाहा, महंत यादव, रामचंद्र निषाद मौजूद रहे। पैमाइश कराकर प्रशासन ने कराया विवाद का निस्तारण

बैरागीपट्टी में एक वर्ष से चल रहे भूमि विवाद का एसडीएम अरविद कुमार व तहसीलदार डा. एसके राय ने पैमाइश कराकर निस्तारण करा दिया।

गांव के एक भूखंड पर लखपति देवी व बुद्धिराम का नामांतरण करने के लिए नायब तहसीलदार ने 24 जून 2019 को आदेश कर दिया था। गांव के रामनरेश का भूमि पर कब्जा था। इसकी शिकायत डीएम भूपेंद एस चौधरी से की गई थी। डीएम के निर्देश के क्रम में लखपति को न्याय दिलाया गया। लाभार्थियों का किया सत्यापन

बैरागीपट्टी गांव में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती, धात्री, किशोरी व शून्य से छह वर्ष के बच्चों को मिलने वाले नवीन अनुपूरक पुष्टाहार का सत्यापन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सितारा देवी ने बताया कि 48 बच्चों, चार गर्भवती महिलाओं, तीन किशोरियों को खाद्यान्न दिया गया है। कोटेदार ने 22 किग्रा राशन कम दिया था, जिससे कुछ लाभार्थियों को राशन नहीं मिला। ग्राम प्रधान इंद्रासन कुशवाहा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी