संचालित योजनाओं से किसानों को कराया गया परिचित

आर्य ने कहा कि बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें। इस दौरान अभ्यर्थियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की एवं संघर्ष के रास्ते पर अडिग रहने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:50 PM (IST)
संचालित योजनाओं से किसानों को कराया गया परिचित
संचालित योजनाओं से किसानों को कराया गया परिचित

कुशीनगर : ब्लाक परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कृषि सूचना तंत्र के सु²ढ़ीकरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किसान कल्याण एवं कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों ने गरीबों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन को गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। उसी महापुरुष के नाम पर कृषि विभाग ने यह आयोजन कर गरीबों के कल्याण से संबंधित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ता गांवों में इन योजनाओं के बारे में जानकारी दें। कार्यक्रम को भाजपा के जिला मंत्री रमेश चंद्र उर्फ ओसियर सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. टीएन राय, खाद्य निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह, सीडीपीओ सीमा सिंह, डा. सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह आदि ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने कृषि क्षेत्र में 10 उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न समूहों व कृषि विभाग द्वारा कृषि प्रदर्शनी में हाथ से बनाई गई वस्तुओं का स्टाल लगाया गया। कृष्ण मुरारी तिवारी, उमा रमण पांडेय, हीरालाल, भोला कुशवाहा, रामप्रवेश प्रसाद, चिरंजीवी श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, अंजली तिवारी, मंडल अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल आदि मौजूद रहे।

पत्राचार बीटीसी वालों की नियुक्ति शीघ्र होने की बढ़ी उम्मीद

मान्यता प्राप्त टीचर्स एसोशिएशन (बेसिक)उत्तर प्रदेश की बैठक को संबोधित करते हुए बीटीसी पत्राचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केसी आर्य ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद अब जल्द ही नौकरी मिलने की उम्मीद है। वह सोमवार को कुशीनगर स्थित एक होटल में पत्राचार बीटीसी के अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहे थे।

आर्य ने कहा कि बीटीसी पत्राचार अभ्यर्थी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें। इस दौरान अभ्यर्थियों ने संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की एवं संघर्ष के रास्ते पर अडिग रहने का संकल्प लिया। प्रदेश महासचिव राम अवधेश शर्मा, संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय शंकर तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता रामछपित सिंह ने की। संचालन विजय शंकर जायसवाल व हरिद्र पांडेय ने आभार ज्ञापित किया। लाल बहादुर, राम उग्रह, सुरेंद्र पांडेय, विनोद मिश्र, किरन देवी, तेतरा देवी, प्रेम सिंह, शम्भू शर्मा, हरिश्चंद्र सिंह, शिव शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी